अलेप्पो शहर सीरिया का सबसे बड़ा शहर और एक आर्थिक केंद्र था। इस लिहाज़ से विद्रोहियों के लिए इस शहर को हथियााना रणनीतिक और प्रतीकात्मक दोनों ही नजरिए से सबसे अहम था। ये दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक है। अलप्पो की स्थापना छठी सहस्राब्दी ईसा पूर्व में हुई थी। वहीं अलेप्पो के पुराने शहर के दक्षिण में खुदाई से पता चला था कि तीसरी सहस्राब्दी ईसा पूर्व की शुरूआत में इस क्षेत्र पर एमोरियों का कब्ज़ा था। बता दें कि अलेप्पो का गढ़, दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े महलों में से एक है, ये गढ़, अलेप्पो के प्राचीन शहर का हिस्सा है और 1986 से यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है। लेकिन पिछले साल तुर्किए और सीरिया में आए भूकंप से ये गढ़ क्षतिग्रस्त हो गया था।