14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की का दावा – अमेरिका ने नाटो सदस्यता के बदले यूक्रेन से डोनबास छोड़ने का दिया प्रस्ताव

Russia-Ukraine War: यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की ने अमेरिका से मिले एक प्रस्ताव के बारे में दावा किया है। क्या है यह प्रस्ताव? आइए नज़र डालते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 14 Nov 2026, 4:18 PM IST

Volodymyr Zelenskyy

वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की (Photo - @ZelenskyyUa)

रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) को 56 महीने पूरे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रूस लगातार यूक्रेन पर हमले कर रहा है और सर्दियों के मौसम से पहले हमले बढ़ा दिए गए हैं। वहीँ यूक्रेन भी रूस के ऊर्जा और सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है। इसी बीच अब यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) ने बड़ा दावा किया है।

अमेरिका ने नाटो सदस्यता के बदले यूक्रेन से डोनबास छोड़ने का दिया प्रस्ताव

ज़ेलेन्स्की ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि अबू धाबी (Abu Dhabi) में रूस के साथ अमेरिकी पक्ष की मौजूदगी में हुई शांति वार्ता के हालिया दौर के बाद अमेरिका (United States of America) की तरफ से उन्हें प्रस्ताव दिया गया कि वह अपने पूर्वी क्षेत्र डोनबास (Donbas), जिसके काफी हिस्से पर रूस ने कब्ज़ा कर लिया है, से पीछे हट जाए और इसे छोड़ दे। अगर यूक्रेन ने ऐसा किया तो उसे नाटो की सदस्यता (NATO Membership) दे दी जाएगी।

ज़ेलेन्स्की नहीं है पक्ष में लेकिन...

ज़ेलेन्स्की ने साफ कर दिया है कि वह अपने इलाके को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। लेकिन उन्होंने यह भी कहा है कि अगर यूक्रेन को एक व्यापक सुरक्षा पैकेज मिले, जिसमें सुरक्षा की गारंटी, एक मज़बूत और अच्छी तरह से फंडेड यूक्रेनी सेना और युद्ध की वजह से तबाह हुए यूक्रेन के पुनर्निर्माण के लिए आर्थिक मदद शामिल हो, तो वह इस प्रस्ताव को जनमत संग्रह के लिए रख सकते हैं।

अबू धाबी में हुई बातचीत का क्या निकला नतीजा?

अबू धाबी में 10-11 नवंबर को अमेरिका की मध्यस्थता में रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता हुई। करीब 8-9 महीने बाद दोनों पक्षों के बीच हुई यह पहली सीधी बातचीत थी। इस शांति वार्ता का सबसे अहम नतीजा कैदियों की बड़े पैमाने पर अदला-बदली पर सैद्धांतिक सहमति रहा। हालांकि डोनबास जैसे क्षेत्रीय मुद्दों, युद्धविराम या व्यापक शांति समझौते पर कोई बड़ी सफलता नहीं मिली। यूरोपीय सुरक्षा व्यवस्था पर कुछ बातों पर सहमति बनी, लेकिन दोनों देशों के बीच मतभेद बने रहे। अमेरिका की मध्यस्थता में रूस और यूक्रेन ने बातचीत जारी रखने की इच्छा जताई। यह सीमित प्रगति है, लेकिन युद्ध का स्थायी अंत और दोनों देशों के बीच पूरी तरह से शांति की स्थापना अभी भी दूर है।