होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में हर दिन तेल के कई जहाज समुद्री बारूदी सुरंगों से टकरा रहे हैं, जिसकी वजह से इनमें धमाके हो रहे हैं और फिर आग लग रही है। ये वो जहाज हैं जो ईरान (Iran) के आदेश का उल्लंघन करते हुए होर्मुज स्ट्रेट में अवैध घोषित किए गए रास्तों से गुज़रने की कोशिश कर रहे हैं। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर रखा है, लेकिनअमेरिका (United States of America) की नेवी ने दावा किया है कि होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजही पहले की तरह सामान्य हो गई है और इसके लिए दूसरे रास्ते भी बताए हैं, जिन्हें ईरान ने अवैध करार दिया है। ऐसे में जो जहाज ईरान द्वारा अवैध घोषित रास्तों के ज़रिए होर्मुज स्ट्रेट से गुज़रने की कोशिश कर रहे हैं, वो उन रास्तों में बिछाई समुद्री बारूदी सुरंगों से नहीं बच पा रहे हैं और इस तरह के मामले हर दिन देखने को मिल रहे हैं। आज फिर ऐसा ही एक मामला सामने आया है।