1,000 से अधिक युद्धबंदी लौटेंगे घर! रूस-यूक्रेन के बीच अब तक की सबसे बड़ी अदला-बदली पर सहमति
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के बाद की सबसे बड़ी कैदी अदला-बदली की उम्मीद है। राष्ट्रपति जेलेंस्की के मुताबिक दोनों पक्षों के 1,000 से अधिक लोग रिहा हो सकते हैं। जानें पूरी खबर।
Russia Ukraine Prisoner Exchange: यूक्रेन को रूस के साथ अब तक के सबसे बड़े कैदी आदान-प्रदान (prisoner exchange) की उम्मीद है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि,1,000 से अधिक लोगों को रिहा किए जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी टीमें, खुफिया एजेंसियां और विशेष सेवाएं इस आदान-प्रदान को संभव बनाने के लिए काम कर रही हैं।
'X' (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में, जेलेंस्की ने कहा कि कीव, अमेरिका के उन आश्वासनों को गंभीरता से ले रहा है, जिनमें कहा गया है कि प्रस्तावित आदान-प्रदान, संघर्ष शुरू होने के बाद से अब तक का सबसे बड़ा आदान-प्रदान होगा।