Bangladesh: बांग्लादेश में इस्कॉन संत चिन्मय दास की गिरफ्तारी के बाद भारत समेत दुनिया के कई देशों में गुस्से का उबाल है। अब इस्कॉन ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि संत चिन्मय़ दास (Chinmoy Das) का बचाव करने वाले वकील रमेन रॉय को भी इन कट्टरपंथियों ने नहीं छोड़ा। उन पर जानलेवा हमला हुआ है, और वे इस वक्त अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (ISKCON) कोलकाता के प्रवक्ता राधारमण दास ने आरोप लगाते हुए कहा है कि हमलावरों ने रमेन रॉय के घर में तोड़फोड़ की और रामेन पर जानलेवा हमला किया, रॉय गंभीर रूप से घायल हैं।