मौत का दिन बताने वाला ये डेथ क्लॉक ऐप यूजर्स के डाउनलोड करने के बाद उससे कुछ स्वास्थ्य संबंधी सवाल पूछता है, जैसे कि आप क्या खाते हैं, क्या पीते हैं, कितने बजे उठते हैं, कितने बजे सोते हैं, एक्सरसाइज़ करते हैं या नहीं, या नशा करते हैं या नहीं? इस तरह के सवालों के जवाब देने के बाद ये डेथ क्लॉक इन्हीं जवाबों के आधार पर एक डेटा तैयार कर आपकी मौत का दिन का अनुमान लगाता है। साथ ही वक्त-वक्त पर आपको ये भी बताता रहता है कि आपको अपनी जीवनशैली में क्या सुधार लाना चाहिए।