
लेबनान पर फिर इजरायल ने किया हमला (फाइल फोटो - आईएएनएस)
Israel Lebanon Drone Strike: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया चेतावनियों और क्षेत्र में तनाव कम करने की कोशिशों के बीच इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में ड्रोन हमला किया है। लेबनानी मीडिया के अनुसार, दक्षिणी लेबनान के नबातियेह के पास कफर तेबनित इलाके में एक कार को निशाना बनाया गया है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बता दें हाल के दिनों में इस क्षेत्र में इजरायली सैन्य गतिविधियां बढ़ी हैं।
हालांकि, इस हमले पर अब तक इजरायली सेना (IDF) की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी (NNA) के अनुसार, ड्रोन स्ट्राइक कफर तेबनित के पास एक कार पर किया गया। यह इलाका नबातियेह के करीब स्थित है जहां हाल के दिनों में इजरायली सेना की गतिविधियों की खबरें सामने आती रही हैं।
यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब क्षेत्र में तनाव कम करने को लेकर कूटनीतिक प्रयास जारी हैं। अमेरिका और ईरान के बीच हुए मेमोरेंडेम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) साइन को लेकर भी चर्चा तेज है। इसी बीच इजरायल की यह सैन्य कार्रवाई नए सवाल खड़े कर रही है।
अमेरिका और ईरान के बीच हुए MoU को लेकर इजरायल के भीतर भी असंतोष देखने को मिल रहा है। कुछ इजरायली अधिकारियों और विपक्षी नेताओं का मानना है कि इस समझौते में इजरायल की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों, खासकर ईरान के परमाणु कार्यक्रम, पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया है।
कुछ आलोचकों का आरोप है कि शुरुआती बातचीत के दौरान इजरायल को जानबूझकर किनारे रखा गया ताकि वह समझौते की प्रक्रिया को प्रभावित न कर सके। उनका कहना है कि इस समझौते से अमेरिका को फायदा हो सकता है लेकिन इसमें इजरायल की सुरक्षा संबंधी चिंताओं को पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया है।
इस पूरे घटनाक्रम के बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की आलोचना भी बढ़ती दिखाई दे रही है। इजरायल के कुछ राजनीतिक नेताओं और अधिकारियों का मानना है कि सरकार इस मुद्दे पर अपनी रणनीतिक स्थिति को मजबूत तरीके से आगे नहीं बढ़ा सकी। उनका कहना है कि मौजूदा हालात में इजरायल की प्रमुख चिंताओं को समझौते में पर्याप्त जगह नहीं मिली है।
ताजा ड्रोन हमले के बीच इजरायल ने साफ कर दिया है कि उसकी सेना दक्षिणी लेबनान में अपनी कार्रवाई जारी रखेगी। इजरायली सेना ने एक नक्शा जारी कर बताया कि उसके सैनिक अभी भी दक्षिणी लेबनान के भीतर तैनात हैं। सेना के मुताबिक, जवान 'खतरों को खत्म करने' के लिए अपने निर्धारित अभियान क्षेत्र में मौजूद रहेंगे।
Updated on:
18 Jun 2026 03:55 pm
Published on:
18 Jun 2026 03:03 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
US Israel Iran War
