scriptपापुआ न्यू गिनी में लैंडस्लाइड का कहर, 670 से ज़्यादा लोगों की मौत | Landslide wreaks havoc in Papua New Guinea, estimated death toll crosses 670 | Patrika News
विदेश

पापुआ न्यू गिनी में लैंडस्लाइड का कहर, 670 से ज़्यादा लोगों की मौत

Papua New Guinea Landslide: पापुआ न्यू गिनी में लैंडस्लाइड ने कहर बरपा दिया है। इस वजह से मरने वालों का आंकड़ा 670 पार हो गया है।

नई दिल्लीMay 26, 2024 / 04:03 pm

Tanay Mishra

Landslide in Papua New Guinea

Landslide in Papua New Guinea

पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में शुक्रवार, 24 मई को जल्द सुबह करीब 3 बजे एंगा (Enga) प्रांत के काओकलाम (Kaokalam) गांव में कुछ ऐसा हो गया जिसने तबाही मचा दी। अचानक हुए लैंडस्लाइड ने काओकलाम गांव में कहर बरपा दिया। उस समय लोग सो रहे थे और अचानक से लैंडस्लाइड की वजह से कुछ लोग तो उठ गए और कई लोगो को उठने का मौका ही नहीं मिला। पूरा गांव ही मलबे के नीचे दब गया।

670 से ज़्यादा लोगों की मौत

पापुआ न्यू गिनी में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में लैंडस्लाइड की वजह से 670 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई हैं। इनमें से ज़्यादातर लोग मलबे के नीचे ही दबे हुए हैं। अभी तक सिर्फ कुछ ही लोगों के शव निकाले जा सके हैं।


बचाव कार्य जारी

काओकलाम गांव में लैंडस्लाइड की वजह से ज़्यादातर लोग अभी भी फंसे हुए हैं। उन्हें बचाने का काम जारी है। हालांकि अब तक बचाव कार्य में ज़्यादा कामयाबी नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें

Phalodi Satta Market ने बीजेपी को दी 300 सीटें तो अब अमेरिकी एक्सपर्ट बोले, मोदी को मिलेगी इतनी सीटें..

Hindi News/ world / पापुआ न्यू गिनी में लैंडस्लाइड का कहर, 670 से ज़्यादा लोगों की मौत

ट्रेंडिंग वीडियो