2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रूस के खिलाफ जंग में यूक्रेन की मदद के लिए तैयार किए गए Mad Max व्हीकल्स, देखें वीडियो

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को एक साल से ज़्यादा समय बीत चुका है, पर अभी भी दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है। रुसी आर्मी के खिलाफ यूक्रेनी आर्मी जंग में डटी हुई है। हाल ही में यूक्रेनी सैनिकों की ज़रूरतों के लिए खास तरह के व्हीकल्स तैयार किए गए हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Tanay Mishra

May 04, 2023

mad_max_type_vehicles_for_ukraine_fighters.jpg

Mad Max type vehicle for Ukraine fighters

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच चल रहा युद्ध पिछले एक साल से भी ज़्यादा समय से जारी है। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के इरादे से 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया था जिसके बाद रुसी आर्मी ने यूक्रेन में घुसपैठ करते हुए हमला कर दिया। पुतिन का इरादा कुछ दिन में ही यूक्रेन पर कब्ज़ा करना था, पर उन्हें अपने प्लान में अब तक कामयाबी नहीं मिली। एक साल से भी ज़्यादा समय बीत चुका है और यह युद्ध अभी भी चल रहा है। लगातर मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेनी आर्मी अभी भी युद्ध में बनी हुई है और रुसी आर्मी को यूक्रेन के कई शहरों से खदेड़ भी चुकी है। यूक्रेनी सैनिकों की ज़रुरत का ध्यान रखते हुए हाल ही में उनके लिए खास तरह के व्हीकल्स तैयार किए गए हैं।


Mad Max व्हीकल्स

यूक्रेन की राजधानी कीव (Kyiv) में एक ग्रुप ने रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेनी सैनिकों की ज़रूरतों का ध्यान रखते हुए ये व्हीकल्स तैयार किए हैं। ग्रुप के एक व्यक्ति मूसा ने बताया कि बगी कार्ट्स की तरह दिखने वाले ये व्हीकल्स साइज़ में ज़्यादा बड़े नहीं हैं, पर इनका क्लियरेंस ज़्यादा है। इनका बेस बड़ा है और इन्हें चलाने में स्थिरता बनी रहती है। ये मज़बूत हैं और खराब सड़कों पर भी अच्छी तरह से चल सकते हैं। इनका इस्तेमाल सैनिकों को हथियारों के साथ दूसरी काम के चीज़ों को सप्लाई के साथ ही घायल सैनिकों को अस्पताल पहुंचाने के लिए भी किया जा सकता है। एक व्हीकल को बनाने में 2 से 3 हफ्ते लगते हैं। देखने में ये व्हीकल्स Mad Max फिल्म के व्हीकल्स की तरह दिखते हैं।

हथियारों से लैस व्हीकल्स

कीव में ही एक दूसरी वर्कशॉप में मैकेनिक्स भी काम पर लगे हुए हैं और यूक्रेनी सैनिकों के लिए हथियारों से लैस व्हीकल्स तैयार कर रहे हैं। इनका इस्तेमाल भी मेडिकल उद्देश्य के लिए किया जा सकता है और साथ ही अन्य कामों के लिए भी। इस प्रोजेक्ट को रोमानिया (Romania) का रोडू होसू लीड कर रहा है। रोमानिया और मोल्दोवा (Moldova) से फंड जुटाने के लिए रोडू अपने फेसबुक पेज का इस्तेमाल भी कर रहा है। उसकी टीम कई व्हीकल्स का निर्माण कर ह्री है जिनमें कई तरह के फीचर्स हैं।


यह भी पढ़ें- World Press Freedom Day: यूनाइटेड नेशंस की सभी देशों से अपील, कहा - मीडिया और सच को दबाना करें बंद

Story Loader