पाकिस्तान (Pakistan) के एक नागरिक को कनाडा (Canada) में गिरफ्तार करके अमेरिका (United States Of America) प्रत्यर्पित कर दिया गया है। पढ़कर मन में सवाल आना स्वाभाविक है कि ऐसा क्यों किया गया? दरअसल जिस पाकिस्तानी शख्स को अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया है, वह कनाडा में रहते हुए अमेरिका में आतंकी हमले की साजिश कर रहा था। हालांकि इससे पहले कि वह अपनी साजिश को अंजाम दे पाता, उसे गिरफ्तार कर लिया गया।