
Pakistani security forces accused of kidnapping of 4 oil trade workers from Balochistan
Pakistan: पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर नागरिकों के किडनैप करने के आरोप लगते रहे हैं। अब नया मामला सुरक्षा बलों के कथित तौर पर पंजगुर जिले (Balochistan) में 4 मजदूरों का अपहरण करने का सामना आ रहा है। बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक लापता लोगों की पहचान खलील सिद्दीकी, अब्दुल शकूर सालेह, अरशद रफीक और वसीम, मोहम्मद हाशिम के बेटे के तौर पर हुई है। इन सभी लोगों को परूम तहसील से गायब कराया गया है। ये चारों लोग तेल व्यापार में मजदूर और ड्राइवर हैं। पोस्ट की खबर के मुताबिक केच जिले में कुछ तेल व्यापारियों को हाल ही में व्यापार टोकन जारी करने की आड़ में प्रोफाइलिंग का सामना करना पड़ा है।
इस मामले में बलूच लोगों का तर्क है कि ऐसे आरोप सिर्फ और सिर्फ नागरिकों को परेशान करने के लिए लगाए जा रहे हैं। खासकर उन लोगों के जिनके रिश्तेदार या करीबी सहयोगी कथित तौर पर बलूच राष्ट्रवादी समूहों से जुड़े हैं।
बता दें कि बलूचिस्तान में लोगों के जबरन गायब कराने का मुद्दा काफी गर्माया हुआ है। बलूचिस्तान में ये गंभीर मानवाधिकार मुद्दा बना हुआ है। बलूच राजनीतिक दल और अधिकार संगठन का आरोप है कि गायब हुए लोगों को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियां और सेना किडनैप कर रही है। वहीं सरकार आमतौर पर इन दावों को झूठा करार देती है।
Updated on:
07 Dec 2024 03:28 pm
Published on:
07 Dec 2024 03:26 pm

बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
