
सिडनी पहुंचे PM मोदी, ऑस्ट्रेलिया ने हैरिस पार्क का नाम किया 'लिटिल इंडिया'
pm modi Australia Tour: जापान के बाद पापुआ न्यू गिनी और अब ऑस्ट्रेलिया... पीएम मोदी अपने करीब एक हफ्ते के विदेश यात्रा के अंतिम पड़ाव ऑस्ट्रेलिया में पहुंच चुके हैं। प्रशांत द्वीप के देश पापुआ न्यू गिनी की यात्रा पूरी कर पीएम मोदी सोमवार को दोपहर बाद ऑस्ट्रेलिया पहुंचे। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। सिडनी में एयरपोर्ट पर पीएम मोदी की अगवानी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने की। पीएम मोदी सिडनी में कल भारतीय समुदाय को संबोधित भी करेंगे। पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान ही ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने भारत को एक बड़ी सौगात देते हुए हैरिस पार्क का नाम बदलकर लिटिल इंडिया (Little India in Australia) कर दिया है। अब ऑस्ट्रेलिया का हैरिस पार्क इलाका लिटिल इंडिया के नाम से जाना जाएगा।
22-24 मई तक ऑस्ट्रेलिया में रहेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी 22 से 24 मई तक ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वो कई बैठकों में हिस्सा लेंगे। सिडनी में पीएम मोदी का जोरदारा स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में वहां रहने वाले भारतीय जुटे थे। जो पीएम मोदी का एक झलक पाने को बेताब नजर आए। इस दौरान कई लोग पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेते नजर आए।
ऑस्ट्रेलिया पीएम मोदी की विदेश यात्रा का आखिरी पड़ाव
इससे पहले जापान से शुरू हुई पीएम मोदी की तीन देशों की यात्रा का यह तीसरा और आखिरी पड़ाव है। जापान में जी-7 समिट में हिस्सा लेने के बाद पापुआ न्यू गिनी में प्रधानमंत्री मोदी ने पहले हिंद-प्रशांत द्वीप सहयोग मंच (एफआईपीआईसी) शिखर सम्मेलन की सह-मेजबानी की और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए प्रशांत द्वीप देशों के नेताओं से मुलाकात की।
सिडनी का हैरिस पार्क हुआ अब लिटिल इंडिया
पीएम मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा के बीच सिडनी का हैरिस पार्क इलाके का नाम बदलकर लिटिल इंडिया (Little India) कर दिया गया है। सिडनी का हैरिस पार्क इलाके में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं। यहां 90 फीसदी बिजनेस भारतीयों के हैं। पीएम मोदी के दौरे को लेकर हैरिस पार्क के लोगों में खासा उत्साह है। हैरिस पार्क का नजारा अभी ऐसा है मानो वह ऑस्ट्रेलिया नहीं भारत का हिस्सा हो।
हैरिस पार्क का हर दूसरा आदमी भारतीय
हैरिस पार्क के करीब 45 प्रतिशत निवासी भारतीय है। यहां लगभग 5,000 लोगों का घर है। हैरिस पार्क में लगभग हर दूसरा आदमी भारतीय है या फिर भारत से जुड़ा हुआ है। हैरिस पार्क के 15 फीसदी निवासी गुजराती बोलते हैं। 11 फीसदी ऐसे लोग हैं, जिनकी मातृभाषा हिंदी है।
5 फीसदी लोग पंजाबी भी बोलते हैं। इसके अलावा तेलगू और तमिल भाषा बोलने वाले लोगों की संख्या भी अच्छी-खासी है। यही कारण है कि हैरिस पार्क का नाम बदलकर लिटिल इंडिया किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें - विदेश में फिर बजा Pm मोदी का डंका, पापुआ न्यू गिनी और फिज़ी ने सर्वोच्च सम्मान से नवाज़ा
Updated on:
22 May 2023 05:37 pm
Published on:
22 May 2023 05:28 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
