भुट्टो के इस सुझाव के बाद पाकिस्तान में बवाल मच गया है। लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित प्रतिबंधित संगठन पाकिस्तान मरकजी मिल्ली मुस्लिम लीग (PMML), भुट्टो के इस सुझाव का विरोध कर रहा है और इस बयान को खारिज कर रहा है। इतना ही नहीं, भुट्टो के सुझाव पर हाफिज़ के बेटे ने भी नाराज़गी जताई है। आतंकी के बेटे हाफिज़ तल्हा सईद (Hafiz Talha Saeed) ने भुट्टो के सुझाव को फालतू का बताते हुए कहा है कि भुट्टो असली मुस्लिम नहीं हैं और उन्हें अपने सुझाव के लिए माफी मांगनी चाहिए।