9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

रुसी आर्मी ने यूक्रेनी काउंटरऑफेंसिव का दिया जवाब, मॉस्को के पास मार गिराए 5 ड्रोन्स

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में अब तक कई मोड़ आ चुके हैं। दोनों पक्षों एक-दूसरे पर हमला करने के साथ ही खुद हमलों से बचने में भी लगे हुए हैं। हाल ही में रुसी आर्मी ने एक बड़ा दावा किया है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Tanay Mishra

Jul 04, 2023

ukrainian_drones_downed_by_russia_1.jpg

Downed Drone

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 से चल रहे युद्ध को 16 महीने से भी ज़्यादा समय हो चुका है। इतने लंबे समय से चल रहे इस युद्ध की वजह से अब तक यूक्रेन में जान-माल का भारी नुकसान हो चुका है। यूक्रेन के कई शहर तबाह हो चुके हैं। पर इन सबके बावजूद यूक्रेनी आर्मी अभी भी इस युद्ध में रुसी आर्मी का डटकर सामना कर रही है। इस युद्ध में रुसी आर्मी को भी अब तक काफी नुकसान हो चुका है। पहले यूक्रेन सिर्फ डिफेंसिव स्ट्रेटेजी से लड़ रहा था, पर अब यूक्रेन ने काउंटरऑफेंसिव एक्शन भी शुरू कर दिया है। ऐसे में रुसी आर्मी के सामने अब यूक्रेनी आर्मी के हमले से बचने की चुनौती भी रहेगी। इसी बीच हाल ही में रुसी आर्मी की तरफ से एक बड़ा दावा किया गया है।


रूस ने मार गिराए यूक्रेन के 5 ड्रोन्स

हाल ही में रुसी आर्मी ने जानकारी देते हुए बताया है कि उन्होंने यूक्रेन के 5 ड्रोन्स को मार गिराया है। इन पांचों ड्रोन्स को देश की राजधानी मॉस्को (Moscow) के पास मार गिराया गया है।



यह भी पढ़ें- दंगों की वजह से पेरिस में पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन हुआ ठप्प, अब तक 178 करोड़ का नुकसान

डिफेंस मिनिस्ट्री ने की पुष्टि


रुसी आर्मी के दावे की पुष्टि रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री ने भी की। रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि आज, 4 जुलाई, मंगलवार की सुबह उनकी आर्मी ने यूक्रेनी आर्मी के 5 ड्रोन मार गिराए। साथ ही रुसी डिफेंस मिनिस्ट्री ने इस बात की भी जानकारी दी कि इस कार्रवाई में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

रूस ने बताया आतंकी गतिविधि

रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री ने यूक्रेन के इस तरह मॉस्को के पास ड्रोन्स लॉन्च करने की हरकत को आतंकी गतिविधि बताते हुए निंदा की है।


यह भी पढ़ें- फोर्थ ऑफ जुलाई आज, जानिए क्या है इस दिन की अमरीका के लिए अहमियत