25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लंदन में सिख युवक की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Sikh Man Stabbed To Death: लंदन में एक सिख युवक की चाकू गोदकर हत्या का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 1 Aug 2025, 2:21 PM IST

Murder case

Murder in London (Representational Photo)

इंग्लैंड की राजधानी लंदन में हत्या का एक मामला सामने आया है। एक सिख युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है। लंदन में 30 वर्षीय सिख युवक गुरमुख सिंह (उर्फ गैरी) की 23 जुलाई 2025 को चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। यह घटना इल्फोर्ड क्षेत्र की फेलब्रिज रोड पर हुई। लंदन एम्बुलेंस सर्विस को जैसे ही इस घटना के बारे में पता चला, वैसे ही पैरामेडिक्स टीम मौके पर पहुंची और गैरी को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

आरोपी गिरफ्तार

लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने गैरी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी 27 वर्षीय अमरदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर हत्या का मामला दर्ज किया है। उसकी सुनवाई 5 जनवरी 2026 को लंदन के ओल्ड बेली कोर्ट में होगी। इसके अलावा मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने एक 29 वर्षीय पुरुष और 29, 30, और 54 वर्षीय तीन महिलाओं को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया, लेकिन उन्हें अक्टूबर तक जमानत पर रिहा कर दिया गया, क्योंकि वो चारों मुख्य आरोपी नहीं हैं।

मामले की जांच शुरू

मेट्रोपॉलिटन पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और पूरी वजह पता लगाने की कोशिश कर रही है। हालांकि इस हत्या की वजह संभावित रूप से किसी बात पर झगड़ा बताई जा रही है। फिलहाल जांच प्रारंभिक चरण में है और जब तक जांच जारी रहेगी, तब तक घटनास्थल के आसपास पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाएगी।


परिवार में छाया मातम

गैरी की मौत से उसके परिवार में मातम छा गया है। उसके परिवार ने कहा कि गैरी एक अच्छा और मिलनसार व्यक्ति था और उसकी कमी को कभी भी पूरा नहीं किया जा सकता।