Weather: सुपर टाइफून यागी का कहर अभी थमा नहीं है कि एक और भयानक तूफान का अलर्ट जारी कर दिया गया है। ये तूफान 938 किलोमीटर लंबा है। तूफान (Storm) के दौरान हवा 80 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान जताया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने इस तूफान से बड़ी तादाद में नुकसान होने का अनुमान जताया है। बता दें कि यागी (Typhoon Yagi) ने भारत (India), चीन, फिलीपींस, वियतनाम में पहले की कहर बरपाया हुआ है। चीन, वियतनाम में तो लगभग 500 लोगों की मौत इस तूफान के चलते हुई है। वहीं भारत के उत्तर, मध्य इलाकों समेत राजस्थान और आंध्र प्रदेश, ओडिशा जैसे तटीय इलाकों में 2 दिनों से भारी बारिश हो रही है।