NASA के कमर्शियल क्रू प्रोग्राम के मैनेजर स्टीव स्टिच ने बताया है कि सुनीता और उनके साथ गए दूसरे अंतरिक्ष यात्री बैरी विल्मोर को साल 2025 में धरती पर वापस लाया जा सकता है। हालांकि ये तब किया जाएगा, जब उन्हें लाने के दूसरे तरीके विफल हो जाएंगे। 2025 वाले मिशन में NASA के साथ एलन मस्क की SpaceX भी काम करेगी। यानी एलन मस्क की मदद से अब सुनीता विलियम्स धरती पर वापसी करेंगी।