इस मामले की जांच शुरू हो गई है, जिसके लिए एक पुलिस की जांच कमेटी का भी गठन किया गया है। मरने वाले दोनों लोग सेना के हाई रैंक ऑफिसर्स थे और इस वजह से मामले को काफी गंभीर माना जा रहा है। शुरुआती जांच से लग रहा है धमाका एक ऐसे विस्फोटक डिवाइस से हुआ है, जिसे घर पर ही बनाया गया था और आवासीय बिल्डिंग के पास खड़े एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगाया गया था। हालांकि इस मामले में अभी किसी आरोपी के बारे में कुछ नहीं पता चल पाया है।