
World’s Best Restaurents 2024
World’s Best Restaurents 2024 : भारत के दो रेस्टोरेंट इस साल दुनिया के सबसे अच्छे रेस्टोरेंट वाली लिस्ट में शामिल हो गए हैं। दुनिया के बेस्ट रेस्टोरेंट की लिस्ट निकालने वाली ‘द वर्ल्ड्स 50 बेस्ट’ ने इस साल के लिए नई रैंकिंग जारी की है। इसमें दुनिया भर के रेस्टोरेंट, कैफे, होटल, ढाबा शामिल हैं। जिन्हें 51 से 100 तक की रैंकिंग दी गई है। रोचक बात ये है कि इसमें भारत के दो रेस्टोरेंट भी शामिल हैं। इनमें से एक मुंबई (Mumbai) में है और एक दिल्ली में….मुंबई में स्थित मास्क रेस्टोरेंट (Masque Restaurant) ने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। इस रेस्टोरेंट ने लिस्ट में 78वां स्थान हासिल किया है वहीं नई दिल्ली में स्थित ‘इंडियन एक्सेंट’ (Indian Accent) रेस्टोरेंट ने फिर से इस लिस्ट में जगह बनाई हा और 89वां नंबर पर अपनी जगह बनाई है। बता दें कि इस लिस्ट में शामिल नामों को 4 जून 2024 को लास वेगास में सम्मानित किया जाएगा।
मुंबई का मास्क रेस्टोरेंट भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में फेमस (World’s Best Restaurents 2024) है। मास्क रेस्टोरेंट का संचालन अदिति दुगर और चीफ शेफ वरुण टोटलानी करते हैं। अदिति इस रेस्टोरेंट की निदेशक और संस्थापक हैं। एशिया के 50 सर्वश्रेष्ठ रेस्टोरेंट की लिस्ट के मुताबिक ये 2023 और 2024 के लिए भारत की सर्वश्रेष्ठ खाने की जगह बनकर उभरी। ये लिस्ट निकालने वाली वर्ल्ड- 50 ने इस रेस्टोरेंट को (Masque Restaurant) भारत का सबसे दूरदर्शी रेस्टोरेंट बताया है। संस्था का कहना है कि मास्क रेस्टोरेंट का उद मकसद देश की उपज की समृद्धि को दिखाना है। यहां के मैन्यू में 10-कोर्स है और इसमें लोकल सामग्रियां ही यूज होती हैं ताकि लोकल किसानों और व्यापारियों को फायदा पहुंचे। इसके अलावा यहां परोसा जाने वाला खाना महाराष्ट्र की ही नहीं बल्कि पूरे भारत के भोजन में विविधता को दिखाता है।
नई दिल्ली में स्थित इंडियन एक्सेंट (Indian Accent) के फाउंडर शेफ मनीष मेहरोत्रा इस सफलता के पीछे हैं। उनकी वजह से ही ये 2015 से 2021 तक लगातार सात सालों तक भारत में सर्वश्रेष्ठ रेस्टोरेंट की (World’s Best Restaurents 2024) लिस्ट में शामिल रहता था। अब इसे 2024 के लिए एशिया के 50 सर्वश्रेष्ठ रेस्टोरेंट में 26 वां स्थान दिया गया है। इस रेस्टोरेंट में भारतीय समकालीन पकवानों का स्तर लगातार बढ़ा रहा है। संस्था ने कहा कि यहां पर रचनात्मक, आधुनिक व्यंजनों और ग्राहकों के लिए बेस्ट सर्विस दी जाती है। इसके अलावा रेस्टोरेंट के मालिक शेफ मनीष मेहरोत्रा जो भोजन परोसते हैं वो उनकी खुद की खोज रहती है। खास बात ये है कि वो इंडियन क्लासिकल फूड को मॉडर्न फ्यूजन के साथ पकाते हैं जो इस रेस्टोरेंट की यूएसपी है।
Updated on:
23 May 2024 01:28 pm
Published on:
23 May 2024 01:26 pm

बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
