US President Joe Biden's Israel Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन आज इज़रायल के दौरे पर पहुंच गए हैं। इज़रायल पहुंचने पर इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने गले लगाकर उनका स्वागत किया।
इज़रायल (Israel) और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास (Hamas) के बीच चल रहे युद्ध के बीच अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) इज़रायल आज, बुधवार, 18 अक्टूबर को पहुंच गए हैं। इज़रायल के दौरे पर अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन कुछ देर पहले ही तेल अवीव (Tel Aviv) पहुंचे। बाइडन का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर खुद इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने किया। नेतन्याहू ने गले लगाकर बाइडन का स्वागत किया। इसके बाद दोनों एयरपोर्ट से रवाना हो गए। दोनों देशों के लीडर्स के बीच मीटिंग भी होने वाली है।
पूरी सभ्य दुनिया को होना होगा हमास के खिलाफ एकजुट
बाइडन से मिलने पर नेतन्याहू ने हमास जैसे आतंकी संगठनों को दुनिया के लिए खतरा बताया। साथ ही यह भी कहा कि पूरी सभ्य दुनिया को हमास के खिलाफ एकजुट होना होगा।
बाइडन ने गाज़ा में अस्पताल हमले में इज़रायली सेना को बताया निर्दोष
देर रात गाज़ा के अल अहली अस्पताल पर भीषण अटैक हुआ। अस्पताल में इस हमले में करीब 500 लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है और कई लोगों के घायल होने के साथ ही अस्पताल में भी तबाही मच गई है। इस हमले के लिए इज़रायल पर आरोप लगाया जा रहा है। वहीं इज़रायल इस हमले के लिए इस्लामिक जिहादी आतंकी संगठन को ज़िम्मेदार ठहरा रहा है। इज़रायली सेना ने एक वीडियो शेयर करते हुए इसका सबूत भी दिया है। इस बारे में बाइडन ने नेतन्याहू से बात करते हुए इज़रायली सेना को निर्दोष बताया और कहा कि जितना उन्होंने देखा है उस हिसाब से यह हमला इस्लामिक जिहादी आतंकी संगठन ने ही किया है।
हमास ने फिलिस्तीनियों को दिया सिर्फ दुःख और दर्द
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने इज़रायली पीएम नेतन्याहू से यह भी कहा कि आतंकी संगठन हमास ने आज तक फिलिस्तीनियों को सिर्फ दुःख और दर्द ही दिया है।
यह भी पढ़ें- पीएम नरेंद्र मोदी ने गाज़ा में अस्पताल पर हमले पर किया दुःख व्यक्त, पीड़ितों के परिवारों के प्रति जताई संवेदना