scriptअमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन जाएंगे इज़रायल और मिस्त्र, गाज़ा में युद्ध-विराम पर देंगे जोर | US Secretary of State Antony Blinken to travel to Egypt and Israel to push for ceasefire in Gaza | Patrika News
विदेश

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन जाएंगे इज़रायल और मिस्त्र, गाज़ा में युद्ध-विराम पर देंगे जोर

Israel-Hamas War: इज़रायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के बीच अब अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन एक बार फिर इज़रायल और मिस्त्र जाने की तैयारी में हैं। क्या है इसकी वजह? आइए जानते हैं।

नई दिल्लीJun 10, 2024 / 03:30 pm

Tanay Mishra

antony_blinken_in_israel.jpg

Antony Blinken

इज़रायल (Israel) और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास (Hamas) के बीच 7 अक्टूबर से चल रहा युद्ध अभी भी जारी है। युद्ध की शुरुआत हमास ने की थी और इज़रायल में करीब 1,200 लोगों को मार दिया था और 200 से ज़्यादा लोगों को बंधक बना लिया था। कई बंधकों की रिहाई के बाद भी अभी हमास के चंगुल में 100 से ज़्यादा बंधक हैं। हमास से बदला लेने के लिए इज़रायल ने भी गाज़ा (Gaza) और आसपास के फिलिस्तीनी इलाकों पर हमले शुरू कर दिए। इस युद्ध में इज़रायल अब तक 600 से ज़्यादा सैनिक गंवा चुका है, पर 37 हज़ार से ज़्यादा फिलिस्तीनियों की इस युद्ध में मौत हो चुकी है। मरने वालों में हमास से जुड़े 6,000 से ज़्यादा आतंकी भी हैं। इस युद्ध की वजह से गाज़ा और आसपास के इलाकों में काफी तबाही मची हुई है। ऐसे में अमेरिका (United States Of America) के विदेश मंत्री एक बार फिर इज़रायल और मिस्त्र (Egypt) जाने की तैयारी में हैं।

आज जाएंगे ब्लिंकन

ब्लिंकन आज, सोमवार, 10 जून को पहले मिस्त्र जाएंगे और फिर इज़रायल। ब्लिंकन का यह दौरा गाज़ा में चल रहे युद्ध पर विराम लगाने पर जोर देने के लिए होगा। इसके लिए वह मध्यस्थों से बातचीत भी करेंगे। इसके साथ ही यह युद्ध लेबनान तक न पहुंचे, इस बारे में भी चर्चा होगी।


यह भी पढ़ें

T20 World Cup: भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान ‘इमरान खान को रिहा करो’ मैसेज के साथ उड़ा विमान

Hindi News / world / अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन जाएंगे इज़रायल और मिस्त्र, गाज़ा में युद्ध-विराम पर देंगे जोर

ट्रेंडिंग वीडियो