4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वियतनाम के अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, 50 लोगों की मौत

Vietnam Apartment Fire: वियतनाम की राजधानी हनोई के एक अपार्टमेंट में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। इस हादसे की वजह से माल का तो नुकसान हुआ ही, साथ ही जान का भी नुकसान हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification
vietnam_apartment_fire.jpg

Vietnam apartment fire

वियतनाम (Vietnam) में देर रात एक दर्दनाक हादसे का मामले सामने आया। राजधानी हनोई (Hanoi) शहर में बुधवार, 13 सितंबर को देर रात करीब 2 बजे एक 9 मंजिला अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई। यह हादसा उस समय हुआ जब ज़्यादातर लोग सो रहे थे। इस वजह से उन्हें शुरू में आग लगने के बारे में पता ही नहीं चल पाया। और जब तक उन्हें पता चला तब तक आग पूरे अपार्टमेंट में फैल चुकी थी।


अब तक 50 लोगों की मौत

वियतनाम की राजधानी हनोई के अपार्टमेंट में लगी भीषण आग की जानकारी मिलते ही फायर डिपार्टमेंट से दमकल मौके पर पहुंच गए। कई घंटों की मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे की वजह से बिल्डिंग को तो नुकसान पहुंचा ही, साथ ही कई लोगों ने अपनी ज़िंदगी भी गंवा दी। जानकारी के अनुसार इस भीषण आग की वजह से अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि मरने वालों की वास्तविक संख्या अभी शेयर नहीं की गई है पर इस आंकड़े के बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।


घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

वियतनाम की राजधानी हनोई के अपार्टमेंट में लगी भीषण आग की वजह से करीब 54 घायल भी हुए हैं जिन्हें नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

मामले की जांच शुरू

वियतनाम की राजधानी हनोई के अपार्टमेंट में आग किस वजह से लगी, इस बात का खुलासा अभी नहीं हुआ है। हालांकि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- लीबिया में समुद्री तूफान डैनियल से भीषण बाढ़, 5,000 से ज़्यादा लोगों की मौत और करीब 10,000 लोगों के लापता होने की आशंका