भारत (India) के पड़ोसी देश बांग्लादेश (Bangladesh) में पिछले कुछ समय से राजनीतिक अस्थिरता बढ़ती ही जा रही है। पिछले साल अगस्त में तख्तापलट होने की वजह से तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) को पद और देश छोड़कर जाना पड़ा था। शेख हसीना के बाद मुहम्मद यूनुस (Muhammad Yunus) के नेतृत्व में बांग्लादेश में अंतरिम सरकार बनी, लेकिन अब उनकी मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। पिछले कुछ समय से बांग्लादेश में एक बार फिर तख्तापलट की अटकलें चल रही थीं, जिन पर सेना की तरफ से विराम लगा दिया गया था। हालांकि इसके बावजूद यूनुस की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। इसकी वजह है कुछ समय पहले उनका लिया हुआ एक विवादित फैसला।