रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुए युद्ध को 3 साल से भी ज़्यादा समय बीतने के बाद भी अब तक इसका अंत नहीं हुआ है। दूसरे विश्व युद्ध (World War II) के बाद से अब तक का यह सबसे बड़ा युद्ध है। दोनों देशों के बीच जब युद्ध शुरू हुआ था, तब लगा था कि कुछ दिन में ही इसका अंत हो जाएगा, लेकिन अभी तक ऐसा हुआ नहीं है। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन को जान-माल का काफी नुकसान हुआ है और कई शहर भी तबाह हो चुके हैं। हालांकि लगातार मिले इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेनी सेना अभी भी रूसी सेना के सामने डटी हुई है। रूस की सेना को भी अब तक इस युद्ध में काफी नुकसान हुआ है। हालांकि अब तक रूस को यूक्रेन के खिलाफ काफी कामयाबी भी मिली है। इसी तरह की एक और कामयाबी का अब खुलासा हुआ है।