WWE

WWE में धमाल मचा रहे ट्रक ड्राइवर के बेटे और भारतीय सुपरस्टार वीर महान के बारे में 5 खास बातें

WWE Raw में इस समय वीर महान जबरदस्त काम कर रहे हैं। WWE में जाने के लिए वीर महान ने बहुत मेहनत की है। जानिए उनके बारे में कुछ खास बातें।

2 min read
WWE में वीर महान का जलवा

WWE रिंग में इस समय वीर महान बहुत ही खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं। रेसलमेनिया के बाद रॉ के एपिसोड में इस बार वीर महान उर्फ रिंकू सिंह में डेब्यू हुआ था। हर हफ्ते वो अपने प्रतिद्वंदियों का बुरा हाल कर रहे हैं। खैर एक बात तो तय है कि वीर महान को अब WWE द्वारा पुश दिया जाएगा। द ग्रेट खली के बाद वीर अब भारत के अगले टॉप सुपरस्टार WWE में बन सकते हैं।

वीर महान एक नए लुक के साथ इस समय नजर आ रहे हैं। WWE का सफर वीर महान के लिए बहुत मुश्किल रहा है। छोटे से परिवार से आने के बाद भी उन्होंने ये मुकाम हासिल कर लिया। हर रेसलर का सपना WWE रिंग में परफॉर्म करने का होता है। वीर को यहां तक आने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी। खैर वीर महान के बारे में हम आपको कुछ खास बातें बताएंगे।


1) वीर महान का जन्म 8 अगस्त, 1988 को उत्तर प्रदेश के गोपीगंज शहर में हुआ था। यूएस में काफी लंबे समय बाद वीर शिफ्ट हुए। हालांकि उनके पिता उन्हें नहीं जाने देना चाहते थे। रिंकू के पिता ट्रक ड्राइवर हैं। काफी जिद करने के बाद भी वीर को यूएस रेसलिंग सीखने के लिए भेजा गया।

2) वीर अपने देश और फैंस से बहुत प्यार करते हैं। उनके नए गिमिक से इस बात का साफ पता चलता है। रिंग में एंट्री करते ही वो सभी को नमस्कार भी करते हैं।

3) आपको वीर महान के अलग-अलग नामों के बारे में नहीं पता होगा। WWE में भी कई नामों से लड़ चुके हैं। उनके करियर की शुरूआत रिंकू सिंह नाम से की थी। मेन रोस्टर में जब वो आए तो उनका नाम वीर कर दिया गया। जब WWE ने गिमिक में बदलाव किया तो फिर वीर महान नाम हो गया।

4) बहुत कम लोगों को पता होगा लेकिन वीर महान बेस प्लेयर भी रह चुके हैं। प्रोफेशनल रेसलिंग में आने से पहले वो कई बेसबॉल लीग्स में हिस्सा ले चुके हैं। बेसबॉल में भी उन्होंने बहुत सफलता हासिल की। बेसबॉल में अच्छी सफलता के बाद भी उन्होंने अपना करियर इसमें आगे नहीं बढ़ाया।

5) रिंग में इस समय वीर कुछ अलग ही रूप में नजर आ रहे हैं। काले कपड़े, माथे पर चंदन और लंबी दाढ़ी के साथ वो एंट्री करते हैं। माथे पर उनके पारंपरिक भारतीय चंदन लगा रहता है। WWE में वो इस समय भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।

Published on:
02 May 2022 03:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर