4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय स्टार Veer Mahaan ने WWE चैंपियन को रुद्राक्ष की माला देकर चौंकाया, तस्वीर वायरल

वीर महान ने सोशल मीडिया पर इस बार खास तस्वीर पोस्ट की। इसमें WWE के दो अन्य दिग्गज रेसलर्स भी नजर आ रहे हैं। वीर महान ने एक खास संदेश भी अपने फैंस को दिया।

2 min read
Google source verification
indian wwe superstar veer mahaan photo roman reigns brothers

फोटो क्रेडिट- WWE

भारतीय सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) इस समय जबरदस्त काम WWE रिंग में कर रहे हैं। आप सभी को पता है कि वो सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने मौजूदा WWE अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियंस द उसोज के साथ एक शानदार तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। वीर महान ने इस तस्वीर के जरिए एक शानदार संदेश भी अपने फैंस को दिया।

भारतीय सुपरस्टार वीर महान ने दिया खास संदेश

वीर महान और द उसोज ने एक साथ जिम किया और इस दौरान ही ये तस्वीर ली। द उसोज और वीर इसमें हाथ जोड़कर खड़े है। आप सभी जानते हैं कि रिंग में एंट्री से पहले हमेशा वीर महान हाथ जोड़ते हैं। जे उसो के गले को आप ध्यान से देखेंगे तो आप कुछ नई चीज़ दिखेगी। दरअसल वीर महान रुद्राक्ष की माला पहनते हैं और वो उन्होंने जे उसो को भी पहना दी। जे उसो ने भी कमेंट के जरिए लेट्स गो लिखा है। वीर ने इस पोस्ट पर शानदार संदेश देते हुए लिखा कि, नमस्ते ये ना केवल कृतज्ञता भाव को प्रकाशित करता है बल्कि सभी जीवों के प्रति सम्मान व्यक्त करता है नमस्ते भारत।

ये भी पढ़ें- WWE रिंग में Veer Mahaan के ऊपर हुआ 'जानलेवा' हमला, बाप-बेटे ने भारतीय स्टार को जमकर पीटा


WWE Raw में इस हफ्ते वीर महान का तगड़ा मुकाबला हुआ था

वीर महान का इस हफ्ते रॉ में डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ मुकाबला हुआ था। मैच में रे मिस्टीरियो ने दखलअंदाजी कर दी थी। इस वजह से डिस्क्वालिफिकेशन के जरिए वीर महान की जीत हो गई। वीर महान को क्लीन जीत नहीं मिली लेकिन उनकी विनिंग स्ट्रीक जारी है। मिस्टीरियो फैमिली के साथ उनकी राइवलरी आगे भी चलती रहेगी। अगले हफ्ते रॉ में वीर महान का मुकाबला रे मिस्टीरियो के साथ हो सकता है। ऐसा होगा तो फिर एक बार फिर तगड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।