
फोटो क्रेडिट- WWE
Money in the Bank इवेंट का समापन हो गया है। फैंस को इस शो में कई शानदार मुकाबले देखने को मिले। कुछ सरप्राइज भी WWE ने अपने फैंस को दिए। चैंपियनशिप मैचों में बहुत मजा आया। शो में बड़े सुपरस्टार्स मौजूद नहीं थे लेकिन अन्य सुपरस्टार्स ने अच्छा प्रदर्शन किया। विमेंस और मेंस लैडर मैच में भी काफी मजा आया। शो से फैंस ने जैसी उम्मीद की थी कुछ वैसा ही हुआ भी। खैर आपको बताते हैं कि इस खास शो में क्या-क्या देखने को मिला।
1) शो की शुरूआत विमेंस मनी इन द बैंक लैडर मैच से हुई। बैकी लिंच, असूका, लिव मॉर्गन,एलेक्सा ब्लिस, लेसी इवांस, रेचल रॉड्रिगेज और शॉट्जी के बीच ये मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में काफी हंगामा देखने को मिला और अंत में ये लैडर मैच लिव मॉर्गन ने जीता।
2) ऑस्टिन थ्योरी और बॉबी लैश्ले के बीच यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच देखने को मिला। इस मुकाबले में लैश्ले का बहुत एक्शन देखने को मिला। उम्मीद के मुताबिक बॉबी लैश्ले नए यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बन गए।
3) बियांका ब्लेयर और कर्मेला के बीच रॉ विमेंस चैंपियनशिप मैच देखने को मिला। दोनों ने एक-दूसरे पर काफी अटैक किया। बियांका ब्लेयर ने अंत में अपनी चैंपियनशिप रिटेन कर ली। मैच के बाद कार्मेला ने उनके ऊपर हमला भी किया।
4) द उसोज का मुकाबला स्ट्रीट प्रॉफिट्स के साथ अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए हुआ। रोमन रेंस शो में नहीं थे लेकिन उनके भाइयों ने प्रभावित किया। द उसोज ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप रिटेन कर ली।
5) नटालिया और रोंडा राउजी के बीच स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। रोंडा राउजी ने अपनी दोस्त नटालिया को हराकर चैंपियनशिप रिटेन कर ली। मैच के बाद लिव मॉर्गन ने आकर राउजी के ऊपर ब्रीफकेस कैशन इन कर दिया। लिव मॉर्गन ने राउजी को पिन करते हुए स्मैकडाउन चैंपियनशिप जीत ली।
6) मेन इवेंट में मेंस मनी इन द बैंक लैडर मैच के लिए मैकइंटायर, ओमोस, रिडल, सैमी जेन, सैथ रॉलिंस, शेमस, मैडकैप मॉस और ऑस्टिनथ थ्योरी के बीच मैच हुआ। सभी सुपरस्टार्स ने इस मैच में ओमोस को सीढ़ियों के नीचे दफना कर उनकी हालत खराब कर दी थी। ये मैच बहुत ही शानदार रहा और काफी तोड़फोड़ भी इसमें हुई। अंत में सभी को चौंकाते हुए ऑस्टिन थ्योरी ने मनी इन द बैंक ब्रीफकेस जीत लिया।
स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारी सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेबसाइट Patrika पर पाएं।
Published on:
03 Jul 2022 08:41 am

बड़ी खबरें
View AllWWE
खेल
ट्रेंडिंग
