3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय रेलसर Veer Mahaan की WWE रिंग में बुरी तरह पिटाई, John Cena की वापसी का ऐलान

Raw का एपिसोड काफी शानदार रहा। शुरूआत से लेकर अंत तक शो में कई सरप्राइज फैंस को मिले। मेन इवेंट में भी जबरदस्त बवाल इस बार देखने को मिला। देखिए शो की खास बातें।

2 min read
Google source verification
wwe raw result 6 june 2022 Veer Mahaan john cena

फोटो क्रेडिट- WWE

WWE हैल इन ए सैल के बाद रॉ का पहला एपिसोड अच्छा रहा। फैंस को अच्छे मुकाबले और सैगमेंट्स देखने को मिले। भारतीय सुपरस्टार वीर महान की वापसी हुई। WWE का अगला इवेंट मनी इन द बैंक होगा। इसके बिल्डअप की शुरूआत कर दी गई है। कुछ चौंकाने वाली चीजें भी देखने को इस हफ्ते मिली। ऐज के ऊपर उनके दोस्तों ने टर्न ले लिया। फिन बैलर ने भी हील टर्न ले लिया है। ये बात किसी को समझ नहीं आई। कुल मिलाकर देखा जाए तो शो हिट रहा। जानते हैं शो में क्या-क्या खास रहा।

-शो की शुरूआत कोडी रोड्स ने की। उन्होंने कहा कि सैथ रॉलिंस के साथ उनका बिजनेस खत्म हो गया। फैंस ने भी उन्हें चीयर किया। इसके बाद सैथ रॉलिंस भी आए। दोनों ने एक-दूसरे खिलाफ अच्छी इज्जत दिखाई। हालांकि अंत में स्टेज पर सैथ रॉलिंस ने कोडी रोड्स के ऊपर हथोड़े से हमला कर दिया। रॉलिंस ने उनकी चेस्ट पर भी हमला किया। ऑफिशियल्स ने मदद की लेकिन रोड्स ने मना कर दिया।

-बैकी लिंच का मुकाबला डाना ब्रूक के साथ हुआ। इस मैच में टोजवा ने आकर 24/7 चैंपियनशिप जीत ली। इसके बाद बैकी लिंच ने भी मांग कर दी। बैकी लिंच और डाना के बीच 24/7 चैंपियनशिप मैच हुआ। असुका की मदद से पिनफॉल के जरिए डाना ब्रूक की जीत हो गई।

-द मिज और मरीस के प्रोग्राम में रिडल गेस्ट बनकर आए। रिडल ने मिज की हालत खराब कर दी थी। हालांकि रिडल के ऊपर अंत में सिएम्पा ने अटैक कर दिया था।

-द मिज और रिडल के बीच मुकाबला हुआ। पिनफॉल के जरिए रिडल की जीत हो गई।

- स्ट्रीट प्रॉफिट्स और द उसोज के बीच अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर मैच हुआ। ये मैच काफी अच्छा रहा। स्ट्रीट प्रॉफिट्स ने इस मुकाबले में जीत हासिल कर ली।

-ऑस्टिन थ्योरी और बॉबी लैश्ले के बीच भी बवाल देखने को मिला। लैश्ले ने ऑस्टिन थ्योरी की हालत खराब कर दी थी।

- वीर महान और डॉमिनिक मिस्टीरियो के बीच भी मुकाबला हुआ। डॉमिनिक के साथ उनके पिता रे मिस्टीरियो भी थे। वीर महान ने मुकाबले के दौरान रे मिस्टीरियो पर भी हमला किया। डॉमिनिक ने भी अपना फिनिशर वीर महान के ऊपर लगाया लेकिन उन्होंने किकआउट कर लिया। बाद में वीर महान ने मिलियन डॉलर आर्म मूव लगाया और फिर सबमिशन लगाने की कोशिश की। रे मिस्टीरियो ने आकर महान पर हमला किया और अपने बेटे को बचाया। वीर महान की DQ के जरिए जीत हो गई।

- ऐज के ऊपर रिया रिप्ली और डेमियन प्रीस्ट ने अटैक कर दिया। इसमें उनका साथ फिन बैलर ने दिया। तीनों ने मिलकर ऐज की बहुत बुरी हालत कर दी। अब देखना होगा कि ऐज क्या कदम उठाएंगे।

-ओमोस और सेड्रिक एलेक्जेंडर के बीच भी मैच हुआ।ओमोस ने इस मुकाबले में आसान जीत हासिल कर ली।

-एजेक्यूल और ओटिस के बीच भी सिंगल मुकाबला हुआ।एजेक्यूल ने पिनफॉल के जरिए शानदार जीत हासिल कर ली। एजेक्यूल ने इसके बाद केविन ओवेंस के साथ रीमैच की बात कही। केविन ओवेंस भी आए और दोनों के बीच हामी हो गई। अगले हफ्ते अब मुकाबला होगा।

-मेन इवेंट में रिया रिप्ली, एलेक्सा ब्लिस, ड्रूड्राप और लिव मॉर्गन के बीच शानदार मुकाबला हुआ।ये Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर मैच था। रिंगसाइड में बियांका ब्लेयर भी बैठी हुई थीं। रिया रिप्ली ने इस मुकाबले में जीत हासिल कर ली। अब वो बियांका ब्लेयर को चुनौती देंगी।

Story Loader