1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AN-32 लापता विमान की तलाश जारी, अनहोनी की ओर इशारा कर रहे हैं सबूत: पर्रिकर

वायु सेना का लापता एएन-32 विमान की तालाश जारी है। अभी तक कोई भी सुराग नहीं मिलने से अनहोनी की आशंका गहराने लगी है। बता दें कि विमान में कैबिन क्रू समेत कुल 29 लोग सवार है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

pawan kumar pandey

•

Updated: 26 Jul 2016, 4:50 PM IST

वायु सेना का लापता एएन-32 विमान की तालाश जारी है। अभी तक कोई भी सुराग नहीं मिलने से अनहोनी की आशंका गहराने लगी है। बता दें कि विमान में कैबिन क्रू समेत कुल 29 लोग सवार है। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा है कि वायुसेना के लापता ए एन-32 विमान की तलाश में जुटी टीमों को चार-पांच संकेत मिले हैं और इनकी जांच की जा रही है कि ये वास्तविक हैं या भ्रमित करने वाली चीजें हैं। अभी तक मिले सबूत अनहोनी की ओर इशारा कर रहे हैं।

रक्षा मंत्री ने मंगलवार को राज्यसभा में पूरक प्रश्नों के जवाब में कहा कि गत शुक्रवार को लापता हुए विमान की तलाश के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं और इसके लिए सभी तरह के संसाधन जुटाये गये हैं। उन्होंने कहा कि विमान के बारे में अभी ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है लेकिन चार पांच संकेत मिले हैं जो भ्रमित करने वाले भी हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इनकी वास्तविकता का पता लगाने के लिए तलाशी टीमें जुटी हुई हैं।

पर्रिकर ने कहा कि विमान का पता लगाने के लिए नौसेना, तट रक्षक बल के जल पोत, टोही विमान पी - 8 आई और वायु सेना के विमान लगे हुए हैं। नौसेना की पनडुब्बी और गहराई में बचाव का काम करने वाले जल पोतों को भी तलाशी अभियान में लगाया गया है। उन्होंने कहा कि ए एन-32 वायु सेना के सबसे भरोसेमंद और सुरक्षित विमानों में शामिल है और इसकी बहुद कम दुर्घटनाएं हुई हैं। वायुसेना का यह विमान गत शुक्रवार को चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर जाते हुए लापता हो गया था। विमान में चालक दल के 6 सदस्यों सहित कुल 29 लोग सवार हैं।

गौरतलब है कि शुक्रवार को वायु सेना का एएन-32 विमान चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर के लिए निकला था। उड़ान भरने के कुछ समय बाद विमान का एटीसी से संपर्क टूट गया, जिसके बाद से विमान का कोई पता नहीं। बताया जा रहा था कि विमान बंगाल की खाड़ी के ऊपर से लापता हो गया। तब से विमान की लगातार खोज जारी है।

(FILE PHOTO)