1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा- कांग्रेस गठबंधन को झटका, शिवपाल ने कहा- सपा अकेली लड़ेगी चुनाव 

शिवपाल ने पीएम मोदी पर भी जमकर निशाना साधा 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ahkhilesh Tripathi

•

Updated: 22 Dec 2016, 5:44 PM IST

shivpal yadav

shivpal yadav

कुशीनगर
. सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने सपा- कांग्रेस गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। शिवपाल यादव ने कहा कि सपा अपने बलबूते चुनाव लड़ेगी और सपा का कांग्रेस से गठबंधन नहीं होगा। शिवपाल किसान इंटरमीडिएट कॉलेज पिपरा बाजार में एक आम सभा को संबोधित कर रहे थे।

सपा अकेली लड़ेगी चुनाव: शिवपाल
शिवपाल यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी झूठे और फेंकू प्रधानमंत्री हैं और कांग्रेस नसबंदी और भाजपा नोटबंदी से चली जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी कालेधन वाले प्रधानमंत्री के साथ हैं और जनता को उन्होंने लाईन में खड़ा करा दिया है। गुरुवार को पिपरा बाजार में विशुनपुरा ब्लॉक मुख्यालय को वाली प्रेमचंद्र स्मारक सड़क का उद्घाटन करने आये थे। एक सवाल के जबाब में उन्होंने कांग्रेस से गठबंधन होने की बात से साफ इंकार करते हुए कहा सपा अपने बलबूते पर अकेले चुनाव लड़ेगी।
झूठ बोलते हैं पीएम मोदी: शिवपाल
तय समय से करीब डेढ घंटे विलंब से पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष ने किसान इंटर कॉलेज पिपरा बाजार के परिसर में सभा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान मैने दो तहसीलों का निर्माण कराने को कहा था जिसे सपा की प्रदेश सरकार ने कप्तानगंज और खड्डा को तहसील बनाकर पूरा कर दिया है। प्रधानमंत्री ने पड़रौना चीनी मिल को चलवाने का वादा जनता से किया था, लेकिन वह एक चीनी मिल तक नहीं चलवा सके. वह झूठ बहुत बोलते हैं।


पूर्ण बहुमत से बनेगी सपा की सरकार: शिवपाल
उन्होंने प्रदेश सरकार के विकास कार्यों का बखान करते हुए कहा कि सपा सरकार विकास में विश्वास रखती है। नोटबंदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इससे कालाधन नहीं खत्म होगा। उन्होंने कहा कि देश में कालाधन केवल पांच प्रतिशत है और सभी कालाधन वाले तो प्रधानमंत्री के साथ हैं। उन्होंने कहा कि सपा अकेले चुनाव लड़ेगी और पूर्ण बहुमत से जीतेगी।