14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

49 लाख के बजट में बनी फिल्म ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 8 दिनों की शूटिंग में की करोड़ो की कमाई

The Blair Witch Project: 49 लाख के बजट में बनी इस फिल्म ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जो ये साबित करता है कि अच्छी कहानी और मेहनत से कम लागत में भी बड़ी सफलता भी हासिल की जा सकती है।

2 min read
Google source verification
द ब्लेयर विच प्रोजेक्ट

फिल्म- द ब्लेयर विच प्रोजेक्ट ((सोर्स: x @NetflixFR के इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा)

The Blair Witch Project: हॉलीवुड सिनेमा में कई ऐसी भूतिया फिल्में बनी हैं, जिन्होंने आज भी 'कल्ट क्लासिक' का दर्जा हासिल किया है। इन्हीं में से एक ऐसी फिल्म है जिसने न केवल दर्शकों को डराया, बल्कि थिएटर पर कमाई के सारे रिकॉर्ड भी तोड़ दिए है। आपको बता दें कि साल 1999 में रिलीज हुई हॉलीवुड पैरानॉर्मल हॉरर फिल्म 'द ब्लेयर विच प्रोजेक्ट' (The Blair Witch Project) की है। तो अगर आप हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं और इस वीकेंड कुछ धमाकेदार देखना चाहते हैं, तो ये फिल्म आपके लिए परफेक्ट है।

सिर्फ 8 दिनों की शूटिंग में की करोड़ो की कमाई

'द ब्लेयर विच प्रोजेक्ट' की सबसे मजेदार बात ये है कि ये सिर्फ 49 लाख रुपये के बेहद कम बजट में बनी थी, लेकिन जब ये फिल्म रिलीज हुई, तो इसने पूरी दुनिया में सनसनी मचा दिया और बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की दमदार कमाई की। ये फिल्म इतिहास की सबसे सफल हॉरर फिल्मों में से एक मानी जाती है, जिसने अपने कम बजट के बाद भी दमदार मुनाफा कमाया है।

डैनियल मायरिक और एडुआर्डो सांचेज के जरिए निर्देशित ये फिल्म तीन युवा फिल्म छात्रों की कहानी है। ये तीनों एक प्रोजेक्ट के लिए जंगल में जाते हैं और रहस्यमय तरीके से लापता हो जाते हैं। फिल्म की पूरी कहानी एक साल बाद मिलती है, जब इन छात्रों का कैमरा जांच में बरामद होता है, तो कैमरे की फुटेज से पता चलता है कि उनके साथ जंगल में क्या हुआ था और कैसे वे 'ब्लेयर विच' के शिकार बने।

इतना ही नहीं, फिल्म में हीदर डोनाह्यू, माइकल विलियम्स और जोशुआ लियोनार्ड अहम भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म को 'फाउंड फुटेज' (Found Footage) स्टाइल में बनाया गया था, जिसने दर्शकों को ये महसूस कराया कि वे सब कुछ लाइव देख रहे हैं, जिससे डर का अनुभव और भी गहरा हो जाता है।

ऐसी हॉरर मास्टरपीस नहीं देखी होगी

बता दें, अगर आपने अभी तक ये हॉरर मास्टरपीस नहीं देखी है, तो इस वीकेंड आप इसे अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ एन्जॉय कर सकते हैं। 'द ब्लेयर विच प्रोजेक्ट' ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर उपलब्ध है। दरअसल, ये फिल्म साबित करती है कि अच्छी कहानी और सस्पेंस के लिए करोड़ों रुपये के बजट की जरूरत नहीं होती, बल्कि दर्शकों के दिमाग को झकझोरने वाला बस कंटेंट होना चाहिए।