1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी सरकार ने लॉन्च किया सेलेब्रेटिंग योगा ऐप, साझा कर सकेंगे अपने अनुभव

केंद्र सरकार ने International Yoga Day से पहले Celebrating Yoga नाम से मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने 'सेलेब्रेटिंग योगा' का शुभारंभ किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 21 Jun 2017, 7:47 AM IST

केंद्र सरकार ने International Yoga Day से पहले Celebrating Yoga नाम से मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने 'सेलेब्रेटिंग योगा' का शुभारंभ किया है। 'सेलेब्रेटिंग योगा' विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से विकसित किया गया है।

'सेलेब्रेटिंग योगा' के जारिए लोग International Yoga Day 2017 के अवसर पर तस्वीरें, जानकारियां और विचार साझा कर सकते हैं। यह ऐप देशभर में सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों और कार्यालय परिसरों के योग कार्यक्रमों के साथ-साथ व्यक्तिगत योगाभ्यासों को भी साझा करने का एक मंच उपलब्ध कराएगा।

'सेलेब्रेटिंग योगा' को गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। खास बात यह है कि यह ऐप गूगल मैप से जुड़ा हआ है, जहां यूजर्स साझा जानकारियों को देख सकते हैं। इसके बाद इन जानकारियों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है।

इस ऐप को लॉन्च करने का उद्देश्य स्वस्थ्य जीवन के लिए लोगों के मध्य योग को लोकप्रिय बनाने तथा योग में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने साइंस एंड टेक्नॉलजी ऑफ योग एंड मेडिटेशन पर आधारित एक अनुसंधान कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया है। हर्षवर्धन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोडऩे की मुहिम के तहत इस एप को जारी किया गया है।

शुरुआती तौर पर लोग इसके जरिए अपने फोटो को अपलोड कर योग सत्र के कार्यक्रमों और आयोजन स्थल, समय तथा दूसरी जानकारियों को साझा कर सकते हैं, लेकिन आने वाले समय में हम इस ऐप के माध्यम से देश और दुनिया से जुड़कर योग के महत्व और फायदे को वैज्ञानिक तरीके से अवगत कराएंगे।

उन्होंने कहा कि यह एप केवल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए नहीं है, बल्कि पूरे साल इसमें योग से जुड़ी गतिविधियों के बारे में लोगों को जानकारी मुहैया कराई जाएगी। जिससे की योग के फायदे और स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं से लोग परिचित हो सकें और इसे अपनी जीवन शैली का भाग बनाएं।