2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये है केजरी का अंदाज़ जो कर रहा है सोशल मीडिया पर ट्रेंड, तस्वीर जमकर हो रही VIRAL

दो दिवसीय दौरे के तहत गोवा पहुंचे केजरीवाल का पारम्परिक अंदाज़ से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें फूलों से बना सिर का हार पहनाया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Nakul Devarshi

Jun 29, 2016

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एक ताज़ा तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में केजरीवाल अपने सिर पर फूलों का हार पहने नज़र आ रहे हैं। यह तस्वीर पिछले कुछ घंटों से जमकर वायरल हो रही है जिससे ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है।

दरअसल, केजरीवाल मंगलवार को अपने दो दिवसीय दौरे के तहत गोवा पहुंचे। वे यहां अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के सिलसिले में पहुंचे। यहां पहुँचने पर केजरीवाल का पारम्परिक अंदाज़ से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें फूलों से बना सिर का हार पहनाया गया।

बस फिर क्या था इस स्थानीय मीडिया और वहां मौजूद लोगों ने उनकी ये फूलों की माला सिर पर पहने तस्वीर खिंच ली। इसके बाद से यह तस्वीर फॉरवर्ड होती गई और वायरल हो गई। इस पिक पर खासतौर से ट्विटर और फेसबुक यूज़र्स जमकर चुटकियां ले रहे हैं।

Story Loader