2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलवे स्टेशनों पर लगाए जाएंगे 2400 एटीएम

रेलवे घाटे की भरपाई के लिए देश के महत्वपूर्ण स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर करीब 2400 एटीएम लगाएगा। इसके लिए स्टेशन पर बैंकों को जगह दी जाएगी

less than 1 minute read
Google source verification

image

Shankar Sharma

Jan 10, 2017

delhi news

delhi news

नई दिल्ली
. रेलवे घाटे की भरपाई के लिए देश के महत्वपूर्ण स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर करीब 2400 एटीएम लगाएगा। इसके लिए स्टेशन पर बैंकों को जगह दी जाएगी। यही नहीं, ट्रेनों, क्रॉसिंग और रेल लाइन के बगल में रेलवे की इमारतों पर भी विज्ञापन के लिए जगह मुहैया कराई जाएगी।


रेल मंत्री सुरेश प्रभु अगले सप्ताह आय बढ़ाने के लिए गैर किराया राजस्व नीति की घोषणा करेंगे। पहली बार राजस्व जुटाने के लिए विभिन्न योजनाएं पेश की जाएंगी। इनमें ट्रेन ब्रांडिंग, रेल रेडियो योजना और एटीएम मशीन स्थापित करना आदि शामिल होंगे।

रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में रेलवे के कुल राजस्व में गैर किराया स्रोतों का योगदान पांच फीसदी से भी कम है। बैंकों को एटीएम के लिए दस साल के लिए जगह दी जाएगी। स्टेशनों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। यात्री पुलों को भी रेल डिसप्ले नेटवर्क के तहत विज्ञापन के लिए रखा जाएगा।
Story Loader