6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब तृणमूल नेताओं पर ईडी ने दर्ज किया केस, सीबीआई की जांच और एफआईआर को बनाया आधार

पश्चिम बंगाल के चर्चित नारद स्टिंग केस में सीबीआई के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामला दर्ज किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हरदोई

•

image

Abhishek Pareek

•

Updated: 29 Apr 2017, 10:50 AM IST

पश्चिम बंगाल के चर्चित नारद स्टिंग केस में सीबीआई के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामला दर्ज किया है। स्टिंग में ममता बनर्जी सरकार के कई मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के कई सांसद पैसे लेते हुए कैमरे में कैद हुए थे।

सीबीआई ने पिछले महीने टीएमसी के 13 नेताओं के खिलाफ आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार मामले की जांच शुरू की थी। इसके बाद ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि जांच एजेंसी नरेंद्र मोदी के इशारे पर कार्रवाई कर रही है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका को खारिज कर दिया था।

जल्द जारी होगा 13 नेताओं को समन

प्रवर्तन निदेशालय के अफसर ने बताया कि सीबीआई की एफआईआर और जांच को आधार बनाकर ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। जल्द ही आरोपियों से पूछताछ के लिए समन जारी करेंगे। अफसर ने इससे ज्यादा जानकारी देने से इनकार करते हुए संकेत दिया कि पूछताछ के बाद बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

इन पर आरोप

सीबीआई की एफआईआर में राज्यसभा सांसद मुकुल रॉय, लोकसभा सांसद सुल्तान अहमद, सौगत रॉय, काकोली घोष और अपरूपा पोद्दार समेत करीब 13 बड़े नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप हैं। नारद स्टिंग के वीडियो में टीएमसी के बड़े नेता पैसे लेकर फेवर करने की बात कहते वीडियो में नजर आए थे।