13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेदांता अस्पताल की एयरएंबुलेंस का क्रैश, पायलट की मौत, सुषमा स्वराज ने जानकारी दी

घायलों को सेना के हेलिकॉप्टरों की मदद से बैंकॉक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Sushma swaraj

Sushma swaraj

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बताया कि गुड़गांव में स्थित मेदांता अस्पताल की एयरएबुलेंस बैंकॉक में क्रैश हो गया है। एयर एंबुलेंस के पायलट अरुणाक्षा नंदी की मौत हो गई है। घायलों को सेना के हेलिकॉप्टरों की मदद से बैंकॉक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि मेदांता अस्पताल की एयरएंबुलेंस में उड़ान के दौरान आग लग गई थी जिसके बाद वह क्रैश हो गया। उन्होंने बताया कि क्रू मेंबर समेत इस एयरएबुलेंस में पांच लोग सवार थे।

विदेश मंत्री ने बताया कि इस हादसे में एयर एंबुलेंस के पायलट अरुणाक्षा नंदी की मौत हो गई है। इस हादसे में डॉ. शौलेंद्र और डॉ. कोमल को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि दो अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं।

गौरतलब है कि रविवार को अस्पताल ने नई दिल्ली से सुबह 8.42 पर बैंकॉक के लिए उड़ान भरी थी। यह एयरएंबुलेंस बैंकॉक से फेफड़े की बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को लेने जाना था। इस एयरक्रॉफ्ट में दो पायलट थे। यह विमान कोलकत्ता में तेल भरने के लिए उतरा था।