13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

 बारिश से ठंड बढ़ी, घरों में दुबके लोग 

पहाड़ो पर हुई बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में भी ठंड का प्रकोप  बढ़ गया हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vikas Kumar

Jan 07, 2017

weather news

weather news

बरेली। पहाड़ो पर हुई बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में भी ठंड का प्रकोप बढ़ गया हैं। शुक्रवार को अचानक मौसम में आए बदलाव के बाद शनिवार को हो रही बारिश से लोग ठिठुरते नजर आए। मौसम विभाग ने एक सप्ताह पहले ही मौसम में बदलाव की सम्भावना जता दी थी। बरेली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री जबकि न्यनतम तापमान 09 डिग्री रिकार्ड किया गया।

घरों में दुबके लोग
शहर में सुबह से रुक रुक कर हो रही बारिश के कारण पारा गिर गया हैं और गलन बढ़ गयी हैं जिसके कारण ठंड में लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं जिससे सड़कों पर सन्नाटा नजर आया।

अभी और सताएगी सर्दी
मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण पहाड़ी इलाक़ों से से मैदानी इलाकों में सर्दी का प्रकोप जारी रहने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें

image