
देश के कई राज्यों में तेज बारिश और उसके बाद आई बाढ़ ने कहर मचा रखा है। उत्तराखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, असम सहित 10 राज्य भारी बारिश की चपेट में हैं। अब तक 31 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। असम के 28 जिलों में 26 लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश में शारदा, घाघरा और राप्ती नदियां उफान पर हैं। ओडिशा में बिजली गिरने से 27 लोगों की मौत और 35 झुलस गए।
असम: खतरे में गांव
असम के 21 जिलों में बाढ़ से 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि 37 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया।
बिहार: 24 घंटे भारी
बिहार में बाढ़ और बारिश से तकरीबन 27 लाख लोग प्रभावित हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में बिहार में बाढ़ का कहर बढ़ सकता है।
उत्तराखंड: पुल बहे
बादल फटने की वजह से उत्तर काशी के सभी छोटे बड़े पुल बह गए हैं, जहां अभी तक प्रशासनिक मदद भी नहीं पहुंच पाई। मसूरी में बारिश से शहर की अधिकांश सड़कें टूट गई हैं। टिहरी उत्तरकाशी का मुख्य मार्ग एक हफ्ते से पूरी तरह से बंद पड़ा है।
Published on:
31 Jul 2016 08:07 am
