29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PAK मूल की ब्रिटिश महिला ने हिंदुस्तान आकर खोजा ‘धोकेबाज़’ शौहर, और फिर…

मरियम खालिक ने पति को खोजकर उससे तलाक लिया। मरियम 34 वर्षीय नौशाद हुसैैन से फेसबुक पर मिली थी। नौशाद उस समय स्कॉटलैंड में पढ़ रहा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 28 Jan 2017, 9:29 AM IST

पाकिस्तानी मूल की 34 वर्षीय ब्रिटिश महिला मरियम खालिक ने दो साल से गायब पति को खोजकर उससे तलाक लिया। मरियम 34 वर्षीय नौशाद हुसैैन से फेसबुक पर मिली थी। नौशाद उस समय स्कॉटलैंड में पढ़ रहा था।

अप्रेल 2013 में दोनों ने शादी कर ली। सालभर साथ भी रहे। इसके बाद नौशाद भारत आ गया और कभी लौटकर नहीं गया। नौशाद ने मरियम से कहा था कि वह अपने पैरेंट्स को उनकी शादी के लिए मना लेने के बाद ब्रिटेन लौट आएगा।

मरियम बताती है कि नौशाद ने मुझे केरल ले जाकर दोबारा पारंपरिक तरीके से शादी करने का वादा किया था। इसके बाद मरियम ने नौशाद को खोजने की ठानी, लेकिन बड़ी परेशानी यह थी कि उसके पास नौशाद का पता नहीं था। मरियम ने समाजसेवी संस्था की मदद से जनवरी 2015 में नौशाद का घर खोज निकाला।

पति ने कर ली दूसरी शादी

मरियम अक्टूबर 2015 में फिर भारत आईं। इस बीच नौशाद ने किसी और से निकाह कर लिया था। नौशाद की दूसरी बीवी के परिवार वाले उसे तलाक और पुलिस केस वापस लेने के बदले हर्जाना देने को तैयार थे।

लंदन में अपनी शादी रद्द कराने के बाद इस साल 19 जनवरी को वो तीसरी बार केरल आईं। मरियम कहती हैं, उसने किसी और औरत से शादी कर ली है तो दूसरी शादी का केस लडऩे का बहुत कम मतलब रह जाता है, इसलिए मैंने अदालत से बाहर समझौता किया।

मैंने पहले ही बता दिया था

नौशाद अब अबु धाबी में बस चुका है। उसका कहना है उसने मरियम से शादी ब्रिटेन का स्थायी वीज़ा पाने के लिए की थी। नौशाद ने कहा, मैं 2010 में दो साल के वीजा पर ब्रिटेन गया था। जब मेरा वीज़ा खत्म होने वाला था तो मेरे पास उसे बढ़वाने का शादी ही एक तरीका था। नौशाद का कहना है कि उसने मरियम को बता दिया था कि वो उसके साथ नहीं रहना चाहता लेकिन उसने इस रिश्ते को गंभीरता से लिया। मेरे पास भागने के सिवा कोई चारा नहीं था।