3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी के हाथ से पुलिस ने क्यों छीना माइक

पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर राहुल गांधी को सभा करने से रोक दिया और उनके हाथ माउक से छीन लिया।  राहुल गांधी इन दिनों अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर है। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

pawan kumar pandey

•

Updated: 19 Feb 2016, 4:55 PM IST

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रायबरेली के सलोन गांव में आचार संहिता का उल्लंघन किया। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर राहुल गांधी को सभा करने से रोक दिया और उनके हाथ माउक से छीन लिया। प्रशासन का कहना है कि राहुल गांधी ने माइक से सभा करने की परमिशन नहीं ली थी। राहुल ने इस दौरान अपनी आवाज दबाने का आरोप लगाया। राहुल गांधी इन दिनों अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर है।

जेएनयू मामले पर बोले- देशभक्ति मेरे खून में हैं
अपने दौरे पर अमेठी आए राहुल गांधी ने जेएनयू मामले पर देशभक्ति उनके खून में है और इसके लिए उन्हें किसी प्रमाण पत्र की जरुरत नहीं है। उनके परिवार ने देश के लिए कुर्बानी दी है। उनके दादी और पिता की हत्या हुई। उनके दादा समेत परिवार के अन्य वरिष्ठ सदस्यों स्वतंत्रता आन्दोलन के हिस्सा रहे हैं, इसलिए उन्हें देशभक्ति का प्रमाण देने की जरुरत नहीं है। देशभक्ति उनके खून में है।

आरएसएस-BJP दबा रही है आवाज
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने अमेठी संसदीय क्षेत्र की सलोन विधानसभा सीट के सुचि और विन्दागंज में आयोजित जनसभाओं में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खिलाफ बोलने वालों की आवाज दबाने की कोशिश हो रही है। अब तो पुलिस उनका माइक भी बंद कर देती है।

मायावती पर भी साधा था निशाना
इससे पहले गुरुवार को राहुल गांधी ने लखनऊ में दलित सम्मेलन में बसपा अध्यक्ष मायावती पर जमकर हमला बोला था। गांधी ने कहा था कि मायावती कोई और दलित नेता उभरने नहीं दे रही हैं। वह दिवंगत कांशीराम के रास्ते से भटक गई हैं। उनकी मौजूदगी में सम्मेलन में पारित प्रस्ताव में कहा गया था कि सूबे में कांग्रेस की सरकार बनी तो दलितों को निजी क्षेत्र में भी बीस फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।

राहुल के खिलाफ याचिका
गौरतलब है कि जेएनयू विवाद को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर राष्ट्रद्रोह के आरोप में मुकदमा दर्ज करने के लिए याचिकाएं दायर की गई है। इलाहाबाद और लखनऊ की स्थानीय कोर्ट में जेएनयू विवाद को लेकर राष्ट्रद्रोह के तहत मुकदमा दर्ज करने के लिए याचिकाएं दाखिल की गई हैं।