
pm modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय इजरायल दौरे पर हैं। जहां पीएम मोदी ने बुधवार को साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले में बचे इजरायल के बच्चे मोशे और उसके परिवार वालो से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी से मुकालात को लेकर बेबी मोशे काफी उत्साहित था और भावुक भी नजर आया। मोशे और पीएम मोदी के मुलाकात के दौरान इजराइली पीएम नेतन्याहू भी साथ में मौजूद थे।
पीएम मोदी से मुकालात के दौरान मोशे ने उन्हें नमस्ते कहकर पीएम मोदी का अभिन्नदन किया। साथ ही एक लिखित संदेश पढ़ा जिसमें बालक मोशे कहा कि वह भारत के लोगों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से काफी प्यार करता है। इस दौरान पीएम मोदी ने मोशे को भारत आने का न्योता भी दिया। तो वहीं मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने मोशे को खास तौहफा भेंट की।
मोशे और पीएम मोदी की मुलाकात को लेकर मोशे के दादा ब्बी शिमोन रोसेनबर्ग ने प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया। जबकि इजराइली पीएम नेतन्याहू ने कहा कि वे मोशे को अपने साथ भारत लेकर आएंगे। पीएम मोदी से मुलाकात को यादगार बनाने की कोशिश में मोशे ने उन्हें गिफ्ट भी दिया। और टूटी-फूटी हिन्दी जुबान में गिनती सुनाई।
गौरतलब है कि मोशे उस समय महज दो साल का थी, जब उसने साल 2008 में हुए मुंबई आंतकी हमले में अपने माता-पिता को खो दिया था। नरीमन हाउस को निशाना बनाते हुए आतंकियों ने मोशे के माता-पिता समेत कई पर्यटकों को बंधक बना लिया था। जो यहां घूमने आएं थे। तो वहीं हमले के समय मोशे की नानी उसे लेकर वहां से भागी थी, जिसके कारण उसकी जान बच पाई।
मोशे अब 10 साल का हो चुका है। और वह अपने दादा-दादी के साथ आफुला में रहता है। और पीएम मोदी से मिलने के लिए यरुशलम पहुंचा है।
Published on:
5 Jul 2017, 7:12 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.