8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एग्जिट पोल 2017: यूपी में बन रही भाजपा सरकार, बहुमत का आंकड़ा कर सकती है पार

यूपी विधानसभा के लिए किए गए अलग-अलग एग्जिल पोल में बीजेपी सबसे आगे नजर आ रही हैं। इन सर्वे में बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है और साथ ही सबसे बड़ी पार्टी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
up

up

पांच राज्यों के चुनाव खत्म होने के बाद एग्जिट पोल्स के नतीजे आने शुरु हो गए हैं। यूपी विधानसभा के लिए किए गए अलग-अलग एग्जिल पोल में बीजेपी सबसे आगे नजर आ रही हैं। इन सर्वे में बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है और साथ ही सबसे बड़ी पार्टी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

वहीं गोवा और मणिपुर में बीजेपी को सत्ता मिल रही है, जबकि उत्तराखंड में कांग्रेस के साथ उनका करीबी मुकाबला देखने को मिल रहा है। यूपी के बाद पंजाब में अकाली-बीजेपी गठबंधन को महज 9 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है।

टाइम्स नाऊ-वीएमआर

टाइम्स नाऊ-वीएमआर के सर्वे के मुताबिक यूपी में बीजेपी को 210 से 230 सीटें मिलने का अनुमान है। यहां सत्तारूढ़ पार्टी सपा और कांग्रेस गठबंधन को 110 से 130 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है। वहीं बीएसपी को महज 67 से 74 सीटों पर सिमटी दिख रही है जबकि अन्य को 8 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है। सर्वे में बताया कि पश्चिम यूपी, अवध, रुहेलखंड, बुंदेलखंड और पूर्वी यूपी के अधिकांश हिस्सों में बीजेपी को बढ़त मिल रही है।

एनडीटीवी

एनडीटीवी के एग्जिट पोल में बीजेपी को सबसे अधिक 193 सीटें का अनुमान हैं। सपा-कांग्रेस गठबंधन को 120 और बीएसपी को 78 सीट मिलने की संवाभना है।

एबीपी न्यूज

इस एग्जिट पोल में यूपी में किसी को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा है, लेकिन बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनती नजर आ रही है। एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल में बीजेपी को 164-176, एसपी-कांग्रेस- 156-169, बीसएपी - 60-72, अन्य - 2-6 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

न्यूज एक्स-एमआरसी

यूपी विधानसभा चुनाव पर न्यूज एक्स-एमआरसी के एग्जिट पोल में बीजेपी को 185, एसपी-कांग्रेस को 120 जबकि बीएसपी को 90 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।