
vk singh
अकबर रोड का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखने को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे केंद्रीय मंत्री वी.के. सिंह ने नया राग छेड़ दिया है। उन्होंने फेसबुक पर लंबा पोस्ट लिखकर मुगल शासकों और अंग्रेजों की तुलना की और कहा कि अंग्रेजों ने भी मुस्लिम शासकों की तरह शासन किया। अगर इस तर्क पर चलें तो रॉबर्ट क्लाइव और लॉर्ड डलहौजी के नाम पर भी स्मारक बनाए जाएं।
उन्होंने कहा कि देश को अगर आगे बढ़ना है तो 'बांटो और राज करो' तथा 'तुष्टिकरण' की नीतियों को नकारना होगा। देश को निर्णय करना है कि वह उन लोगों पर गर्व करता है जिन लोगों ने गुलाम बनाया या उन लोगों पर गर्व करना है जिन्होंने गुलाम बनाने वालों के खिलाफ लड़ाई की। पूर्व सेना प्रमुख सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप के नाम पर सड़क का नाम रखने का सुझाव देने के बाद मेरी काफी आलोचना हुई। हमारे स्वयंभू बुद्धिजीवियों ने कहा कि हमारे देश में अकबर बड़ा नाम है और हमें उनके खिलाफ नहीं बोलना चाहिए।
भगत सिंह के नाम पर नामांकरण नहीं रखना चाहते
उन्होंने कहा कि यह निर्णय करना होगा कि हमें किस पर गर्व करना है। जिन्होंने हमें गुलाम बनाया या जो उन लोगों से लड़े। हम बेगम हजरत महल को महत्व नहीं देना चाहते, महाराणा प्रताप के पठान सैनिकों की उपेक्षा करते हैं और अपनी महत्वपूर्ण सड़कों का नाम महान शहीद भगत सिंह के नाम पर नहीं रखते।
Published on:
03 Jun 2016 10:12 pm
