6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिजली के अभाव में तड़प रही शहर की आधी आबादी- अवधेश वर्मा

राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व टैरिफ सरलीकरण कमेटी के सदस्य अवधेश वर्मा ने बिजली के अभाव में गर्मी से आये दिन तड़प रही शहर की आधी आबादी पर चिंता व्यक्त करते हुए अपने विचार पत्रिका डॉट कॉम से साझा किये पेश है एक रिपोर्ट।

2 min read
Google source verification

image

Sudhir Kumar

Aug 31, 2016

Avdesh Varma

Avdesh Varma

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में जहां एक तरफ बिजली संकट से हाहाकार मचा हुआ है वहीं, दूसरी तरफ राजधानी के तालकटोरा थाना क्षेत्र स्थित लेसा के वर्कशॉप में अचानक आग लग जाने से 10 करोड़ रुपये के ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो गए थे। इस दौरान वहां कटिंग के दौरान रखे गए गैस सिलेंडरों में एक के बाद एक धमाकों ने दहशत का माहौल बना दिया था। प्रदेश की बिजली समस्या को लेकर उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व टैरिफ सरलीकरण कमेटी के सदस्य अवधेश वर्मा ने बिजली के अभाव में गर्मी से आये दिन तड़प रही शहर की आधी आबादी पर चिंता व्यक्त करते हुए अपने विचार पत्रिका डॉट कॉम से साझा किये पेश है एक रिपोर्ट।

उन्होंने बताया प्रदेश में बिजली की सप्लाई और आवस्यकता के बीच में काफी गैप है। इसकी बजह से प्रदेश की जनता को बिजली नहीं मिल पाती। प्रदेश में करीब एक करोड़ 75 लाख उपभोक्ता हैं उनके मुताबिक प्रदेश में बिजली की उपलब्धता नहीं है। देश में यूपी सबसे बड़ा राज्य है लेकिन यहां उत्पादन और निजी क्षेत्र में प्रयास तो हुए हैं लेकिन जो सरकारों को प्रयास करने चाहिए वह नहीं हुए हैं। यही कारण है कि बिजली सही तरीके से उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रही है। इसके अलावा केंद्र और प्रदेश सरकार के बीच आपस में तालमेल सही नहीं है। अगर केंद्र और प्रदेश सरकार के बीच आपस में सामंजस सही हो जाये तो बिजली की किल्लत दूर हो जाएगी।

हर दिन शहर की करीब आठ लाख आबादी रहती है परेशान
लगातार चढ़ते पारे से बढ़ रहे बिजली संकट के कारण कई इलाके अंधेरे में डूब जाते हैं। हर दिन शहर की करीब आठ लाख की आबादी बिजली से परेशान रहती है। अलीगंज, इन्दिरानगर, आशियाना, आलमबाग, त्रिवेणी नगर जानकीपुरम, मड़ियांव सहित ग्रामीण इलाकों का भी बुरा हाल रहता है। थाना क्षेत्र के एवरेडी तिराहे के पास बने तालकटोरा पावर हाउस के करीब स्थित लेसा की वर्कशॉप में पिछले दिनों लगी भीषण आग में 25, 63, 100, 160, 250 केवीए ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो गए थे इससे ग्रामीण इलाकों में भी बिजली संकट गहरा गया है।

नहीं थे आग बुझाने के इंतजाम
प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार दरोगा अनुराग ने आग बुझाने के लिए अन्दर बने पानी के टैक का पानी खोला तो उसमे पानी ही नहीं था। सीएफओ अभय भान पांडेय ने बताया वर्कशॉप में आग बुझाने के उपकरण भी नहीं थे। वर्कशॉप में तेल से भरे ट्रांसफार्मरों में आग लगातार बढ़ रही थी और कार्यशाला के आस-पास की बस्तियों में रहने वाले सैकड़ों लोग दहल रहे थे हालाकि फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था।

ये भी पढ़ें

image