बरेली। तीन तलाक का क़ानून बनने के बाद भी तलाक के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिले में तीन तलाक का एक और मामला सामने आया है। बारादरी इलाके की रहने वाली युवती से पहले युवक ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए और जब दवाब पड़ा तो उसने युवती से आठ माह पहले निकाह कर लिया लेकिन अब युवती के शौहर ने उसे तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़ित युवती ने निदा खान से मदद की गुहार लगाई है। युवती ने निदा के साथ बारादरी थाने पहुंच कर आरोपी शौहर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।