
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि डर्बन में एक मस्जिद पर तीन हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में मस्जिद के इमाम की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं, इस संगीन वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से मौके से फरार हो गए।
यह है पूरा मामला..
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को डर्बन स्थित एक मस्जिद में तीन हथियारबंद लोग घुस गए। घुसते ही हमलावरों ने मस्जिद के अंदर मौजूद तीन लोगों का गला रेत दिया। इस हमले में मस्जिद के इमाम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दो अन्य लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। इस हमले के बाद इलाके में सनसनी मच गई और काफी संख्या में लोग मस्जिद पहुंच गए। हालांकि, लोगों के पहुंचने से पहले हमलावर घटना को अंजाम देकर कार से फरार हो गए। वहीं, आनन-फानन में लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
भागाने के लिए मस्जिद के एक हिस्से में लगाया आग
वहीं, दक्षिण अफ्रीका की प्रतिक्रिया इकाई के प्रवक्ता ने प्रेम बलराम ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है। वे मिस्त्र के रहनेवाले हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने हमलावर की पहचान की है। हालांकि, उनका यह भी कहना है कि यह हमला किस कारण हुआ है इसका पता नहीं चल पाया है। बलाराम ने यह भी बताया कि हमलावरों ने भागने के लिए मस्जिद एक हिस्से में आग लगा दी। धुआं का फायदा उठाते हुए वो वहां से भाग निकले। यह सारा माजरा कैमरे में कैद हो गया। फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन की जा रही है और हमलावरों की तलाश जारी है। वहीं, इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव बना हुआ है और लोग काफी दहशत में दिख रहे हैं।
Published on:
11 May 2018 01:33 pm
बड़ी खबरें
View Allअफ्रीका
विदेश
ट्रेंडिंग
