24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NRI Gupta Brothers की गिरफ्तारी का मामला गर्माया, भारत से बात करेगा दक्षिण अफ्रीका,जानें क्या है मामला

NRI Gupta Brothers:दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब के करीबी माने जाने वाले दो भारतवंशी गुप्ता बंधुओं के बिल्डर सत्येद्र साहनी आत्महत्या केस में भारत में गिरफ्तार होने पर दक्षिण अफ्रीका ने कहा है कि वह इस संबंध में पर भारत सरकार से बात करेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

MI Zahir

•

Updated: 26 May 2024, 5:40 PM IST

NRI-Gupta-Brothers

NRI-Gupta-Brothers

Builder Death Case : दक्षिण अफ्रीका से ताल्लुक रखने वाले प्रवासी भारतीय दो गुप्ता बंधुओं (NRI Gupta Brothers) के भारत में बिल्डर सत्येद्र साहनी आत्महत्या केस (Builder Satendra Sahni Suicide Case) में गिरफ्तार होने पर दक्षिण अफ्रीका ने कहा है कि वह इस मसले पर भारत सरकार से बात करेगा। ध्यान रहे कि भारतीय मूल के परिवार के अतुल अजय और अजय गुप्ता को भारत के उत्तराखंड में देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

अरबों रुपये की लूट में कथित भूमिका

इन गुप्ता बंधुओं में से एक सरकारी स्वामित्व वाले उद्यमों से अरबों रुपये की लूट में कथित भूमिका के लिए वांछित है। गुप्ता बंधुओं पर दक्षिण अफ्रीका ( South Africa) के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के साथ अपने करीबी संबंधों के जरिये दक्षिण अफ्रीका में अरबों रेंड (दक्षिण अफ्रीकी मुद्रा) की हेराफेरी करने का आरोप है।

दुबई भाग गए थे

भारतीय मूल के परिवार के अतुल, अजय और राजेश गुप्ता पर पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के साथ अपने करीबी संबंधों के जरिए दक्षिण अफ्रीका में अरबों रेंड (दक्षिण अफ्रीकी मुद्रा) की हेराफेरी करने का आरोप है। जैकब जुमा के 2018 में राष्ट्रपति पद से हटने के बाद ये तीनों और उनके परिवार दुबई भाग गए थे।

दक्षिण अफ्रीका ने भगोड़ा घोषित किया था

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने 2023 में राजेश और अतुल के प्रत्यर्पण के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था, इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया था। दोनों भाइयों ने आइटी, मीडिया और खनन क्षेत्र में एक विशाल साम्राज्य खड़ा किया था।

भारत के उत्तराखंड से गिरफ्तार

ध्यान रहे कि एक बिल्डर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में अनिल और अजय गुप्ता को शनिवार को भारत के उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया है। बिल्डर ने अपने बहुमंजिला अपार्टमेंट भवन की छत से कूदने से पहले अपने 'सुसाइड नोट' में गुप्ता बंधुओं का नाम लिया था।

यह भी पढ़ें: NRI Gupta Brothers: जिन्होंने अफ्रीका की सियासत में मचाया था भूचाल, आज वो हो गए गिरफ्तार