23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विदेश में भारतीयों की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी क्यों जरूरी? फ्रांस, इटली और बेल्जियम का मामला

फ्रांस, इटली और बेल्जियम में विरोध प्रदर्शनों के बीच भारत ने नागरिकों को सतर्क रहने और प्रदर्शन वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी। फ्रांस में भारतीय दूतावास ने भी सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 24 Oct 2026, 4:00 AM IST

Randhir Jaiswal news

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल

Indian Nationals In France: यूरोप के फ्रांस, इटली और बेल्जियम में विरोध प्रदर्शनों के बीच भारत सरकार ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने भारतीयों से प्रदर्शन वाले इलाकों से दूर रहने और बाहर निकलते समय सावधानी बरतने को कहा है। मंत्रालय के मुताबिक, इन तीनों देशों में भारतीय मिशन हालात पर नजर रख रहे हैं और वहां रह रहे भारतीय समुदाय के संपर्क में हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नई दिल्ली में मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि भारतीय नागरिकों को स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विदेश में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा और कल्याण सरकार की प्राथमिकता है।

फ्रांस में भारतीय दूतावास ने भी जारी की एडवाइजरी

फ्रांस में हालात को देखते हुए भारतीय दूतावास ने बुधवार को यात्रा और सुरक्षा संबंधी एडवाइजरी जारी की थी। इसमें भारतीय नागरिकों के साथ-साथ फ्रांस जाने की योजना बना रहे लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई। दूतावास ने कहा कि हालिया घटनाक्रम और कुछ इलाकों में लगाए गए स्थानीय कर्फ्यू को देखते हुए भारतीय नागरिक सावधानी बरतें। उन्हें बड़े जमावड़ों और उन भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूर रहने को कहा गया है, जहां विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। साथ ही, स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

महंगाई और सरकारी नीतियों के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन

फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों की शुरुआत सितंबर के अंत में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षकों की कमी जैसे मुद्दों को लेकर हुई थी। बाद में यह आंदोलन सरकार विरोधी प्रदर्शनों में बदल गया। बढ़ती महंगाई, ईंधन की ऊंची कीमतों और सार्वजनिक क्षेत्र के बजट में कटौती को लेकर भी प्रदर्शनकारियों ने नाराजगी जताई है। इन प्रदर्शनों में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के प्रशासन की आलोचना की गई। कुछ इलाकों में विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसक झड़पों की खबरें भी सामने आई हैं।