अपने कथित राजनयिक प्रयासों का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान आठ युद्धों को सुलझाया और रोका है, लेकिन इसके बावजूद क्या उन्हें कभी नोबेल शांति पुरस्कार मिला, बिल्कुल नहीं। उन्होंने कहा कि इन तमाम बड़े युद्धों को रोकना उनके लिए गर्व की बात रही है, लेकिन विश्व बिरादरी ने उनके योगदान को वह मान्यता नहीं दी जिसके वे हकदार थे। ट्रंप पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय संघर्षों को सुलझाने में अपनी भूमिका होने का दावा कर चुके हैं।