रायपुर कर्चुलियान थाना अन्तर्गत जोगनिहाई निवासी हीरालाल पाण्डेय (86) के घर को मंगलवार की रात निशाना बनाया। रात में पीडि़त परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर के अंदर सो रहे थे। बेखौफ चोर पीछे की दीवाल तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए। चोरों ने कमरों में लगे ताले तोड़े और बड़े आराम से पेटियों को तोड़कर उसमें रखे जेवर समेट लिये।